Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने ठोका ऐतिहासिक शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने रखी 196 रनों की चुनौती

खबर सार :-

Shefali Verma Century: भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने 2026 एशियन गेम्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाई। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा है।
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास

खबर विस्तार : -

India W vs Bangladesh W Asian Games 2026: भारत VS बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा महिला क्रिकेट सेमीफाइनल जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स में किसी महिला खिलाड़ी द्वारा लगाया गया यह पहला शतक है।

मंधाना-शेफाली ने दिलाई तेज शुरुआत

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक लगाकर कप्तान के फैसले को सही साबित किया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 72 रनों की साझेदारी की। मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाए। 

इसके बाद, जी. कामलिनी भी जल्दी आउट हो गईं और सिर्फ 3 रन ही बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 179 तक पहुंचाया। कौर 33 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उनके बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष भी 2 रन बनाकर आउट हो गईं।

ये भी पढ़ेंः- अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक ठोक ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड ! भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी शतक

लगातार गिरते विकेटों के बीच, शेफाली वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और अपने इंटरनेशनल T20 करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 49 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। यह भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर हुआ। वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 3 चौके लगाए। इसी के साथ ही वह एशियन गेम्स में किसी महिला खिलाड़ी द्वारा लगाया गया यह पहला शतक है। साथ ही यह महिला टी-20 इंटरनेशनल में छठा सबसे तेज शतक है। शेफाली की तूफानी पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर कुल 195 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, संजीदा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया।

महिला T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • 38 - डिएंड्रा डॉटिन WI-W VS SA-W- सेंट किट्स, 2010
  • 46 - एलिसा हीली AUS-W VS SL-W- नॉर्थ सिडनी, 2019
  • 47 - टैमी ब्यूमोंट ENG-W VS SA-W- टॉनटन, 2018
  • 47 - लॉरा वोल्वार्ड्ट SA-W VS IND-W- जोहान्सबर्ग, 2026
  • 47 - आयशा जफर PAK-W VS ZIM-W- कराची, 2026
  • 49 - शैफाली वर्मा  IND-W VS BAN-W- निशिन, 2026
  • 49 - हरमनप्रीत कौर IND-W VS NZ-W- प्रोविडेंस, 2018

शेफाली वर्मा ने बनाए दमदार रिकॉर्ड

22 साल की शेफाली ने इतिहास रच दिया है। वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली नहीं महिला टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं। उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर यह कारनामा कर चुकी हैं। वहीं इस शतक के साथ, शेफाली ने किसी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे तेज T20 शतक लगाने के मामले में मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

मंधाना ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे किए। इस मामले में वह स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। जबकि दुनिया भर में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 100 से ज़्यादा छक्के लगाने वाली सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी बन गए हैं। 

बता दें कि शेफाली वर्मा ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 22 साल की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को लेड़ी सहवाग के नाम से जाना जाता है। अब वह शेफाली एशियाई गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। शेफाली वर्मा के इस ऐतिहासिक शतक और रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह और गोल्ड मेडल की दावेदारी को लगभग पक्का कर लिया है। दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम बांग्लादेश से फाइनल में भिड़ेगी।

FAQ...

1. एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने कितने गेंदों में शतक जड़ा ?

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मात्र 49 गेंदों में नाबाद शतकीय पारी खेली।

2. एशियन गेम्स 2026 में शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल कितने रन बनाए?

सेमीफाइनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में कुल 100 रनों की शतकीय पारी खेली।

3. शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन कब पूरे किए?

शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 22 साल और 220 दिन की उम्र में 3000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं और उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका, चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी

अन्य प्रमुख खबरें