Japan vs India: जापान को रौंदकर टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में मारी एंट्री

खबर सार :-

Japan vs India: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भारत ने बड़ी जीत जापान के खिलाफ दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। भारत ने इस मैच को 8 विकेट से जीता।
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

खबर विस्तार : -

Japan vs India Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आखिरी क्वार्टर-फाइनल मैच शुक्रवार को भारत बनाम जापान के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान पर बड़ी जीत हासिल की और सेमी-फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। पहले बल्लेबीज करते हुए जापानी टीम सिर्फ 57 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 5 ओवर में 8 विकेट बाकी रहते हुए 58 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में ही 15 गेंदों पर 40 रन बनाकर मैच लगभग अपने नाम कर लिया था। हालांकि, में चार विकेट  लेने वाली श्री चरणी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला।

श्री चरणी की स्पिन में फंसा जापान

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित करते हुए जापान को 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। जापान के लिए ओपनर हारुना इवासाकी और अयाका काटो-स्टैफोर्ड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। 

इवासाकी ने 22 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि अयाका ने 47 गेंदों में 25 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज  दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए श्री चरणी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए। शैफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने 5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

भारत ने 58 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए।  उम्मीद के मुताबिक, भारतीय टीम ने जापान पर एकतरफा जीत हासिल की। ओपनर शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे। ऋचा घोष 6 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद लौंटी। जी. कमलिनि बिना खाता खोले आउट हो गईं और भारती फुलमाली ने 6 रन बनाए। भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीता और 5 ओवर में 59/2 का स्कोर बनाया। 

ये भी पढ़ेंः- 25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन

सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश में होगी भिड़ंत

इस जीत के साथ, भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने चीन के खिलाफ अपना मैच बारिश के कारण रद्द होने और चीन से बेहतर ICC रैंकिंग होने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय और बांग्लादेशी टीमें हाल ही में दुबई में 2026 एशिया कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने आई थीं। जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई और फिर श्रीलंका को हराकर खिताब जीता।

Asian Games 2026: सेमीफाइनल का शेड्यूल

बता दें कि बांग्लादेश और चीन के बीच पहला क्वार्टर-फाइनल बारिश और गीले आउटफ़ील्ड के कारण नहीं हो सका; नतीजतन, बांग्लादेश सीडिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान ने थाईलैंड को एक कड़े मुकाबले में हराकर टॉप चार में अपनी जगह पक्की की। वहीं, श्रीलंका ने आज सुबह मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब, जापान को बुरी तरह हराने के बाद भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा, जबकि दूसरे में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

टीम इंडिया प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा

जापान प्लेइंग XI: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेट कीपर), माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड, आयुमी फ़ुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन और नोनोहा यासुमोटो

ये भी पढ़ेंः- अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक ठोक ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड ! भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अन्य प्रमुख खबरें