Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका, चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी

खबर सार :-

PAK W vs SL W Asian Games 2026: एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इसी के साथ ही पाकिस्तान का गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई।
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका

खबर विस्तार : -

PAK W vs SL W Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान द्वारा बनाए गए 177 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।  श्रीलंका की जीत हीरों कप्तान चमारी अथापट्टू (Chamari Athapaththu) रहीं। जिन्होंने धमाकेदार कप्तानी पारी खेली। 

17.5 ओवर में जीता श्रीलंका

पाकिस्तान द्वारा मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े। दुलानी 21 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद चमारी ने दूसरे विकेट के लिए हसिनी परेरा के साथ 95 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब टीम का स्कोर 131 रन था, तब परेरा 42 रन बनाकर आउट हो गईं; उनकी 26 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः- 25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन

चमारी अट्टापट्टू ने खेली कप्तानी पारी

यहां से कप्तान चमारी ने एक छोर संभाले रखा और 50 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई; उनकी पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल थे। उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तानी गेंदबाजों के पास चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) की शानदार पारी का कोई जवाब नहीं था। नतीजतन, अट्टापट्टू ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20I में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना और नशरा संधू ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका का सामना फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। वहीं श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। अब वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेलेगी।

आयशा जफर की तूफानी पारी गई बेकार

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए और श्रीलंका को 178 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के लिए ओपनर सवाल जुल्फिकार (Shawaal Zulfiqar) ने 50 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर (Ayesha Zafar) ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया। 

आयशा ने 40 गेंदों में 71 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 9 चौके शामिल थे। वह रन आउट हुई। उनके आउट होने से पाकिस्तान को शायद कुछ अहम रनों का नुकसान हुआ। इसके बाद कप्तान फातिमा सना 12 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि सायरा जबीन ने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, कप्तान अट्टापट्टू और काव्या कविंडी ने एक-एक विकेट लिया।

FAQ...

1. एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल किसके बीच खेला गया?

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया

2. श्रीलंका ने पाकिस्तान को कितने विकेट से हराया ?

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

3. श्रीलंका की जीत की सबसे बड़ी स्टार खिलाड़ी कौन रहीं ?

श्रीलंका की जीत में हीरों कप्तान चमारी अटापट्टू रहीं जिन्होंने नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली।

4. सेमीफाइनल में मिली हार के बाद क्या पाकिस्तान एशियन गेम्स से बाहर हो गई ? 

जी नहीं , सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान के पास अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है।

ये भी पढ़ेंः- IND-W vs BAN-W: भारत-बांग्लादेश के बीच होगा एशियन गेम्स का सेमीफाइनल, जानें कब-कहां और केसे देखें मैच

अन्य प्रमुख खबरें