IND-W vs BAN-W: भारत-बांग्लादेश के बीच होगा एशियन गेम्स का सेमीफाइनल, जानें कब-कहां और केसे देखें मैच

खबर सार :-

Asian Games 2026 India vs Bangladesh: एशियन गेम्स 2026 में अब महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफ़ाइनल मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और मेडल पक्का करेगी।
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल

खबर विस्तार : -

IND-W vs BAN-W Semi-final Asian Games 2026 :  एशियन गेम्स 2026 क दूसरा सेमीफाइनल में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम क्वार्टर-फाइनल में जापान को 8 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची है। जबकि बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की अभी तक असली परीक्षा नहीं हुई है। चीन के खिलाफ उनका क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि आईसीसी रैंकिंग में बेहतर स्थिति की वजह से उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिली। 

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला टीम फाइनल से बस एक कदम दूर है, लेकिन वहां पहुंचने के लिए उसे बांग्लादेश को हराना होगा। हालांकि बांग्लादेश को भारत जितनी मजबूत टीम नहीं माना जाता, फिर भी टीम इंडिया उसे हल्के में नहीं लेगी और एक मजबूत प्लेइंग XI उतारेगी। यह मैच रविवार, 20 सितंबर को खेला जाएगा। यह अहम मैच शाम के बजाय सुबह (भारतीय समय के अनुसार) खेला जाएगा। आप सिर्फ इसलिए मैच नहीं छोड़ना चाहेंगे क्योंकि आपको समय के बारे में पता नहीं था।

क्वार्टर फाइनल में भारत ने जापान को दी थी शिकस्त

बता दें कि भारतीय टीम अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को बुरी तरह हराने में कामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए, जापानी टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन ही बना पाई थी । जवाब में, भारत ने सिर्फ 30 गेंदों यानी पांच ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। जापान तो वैसे भी कमजोर टीम है। लेकिन अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना है, जो उससे बेहतर टीम मानी जाती है। 

बांग्लादेश के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

पिछले मैच में भारत ने जापान के खिलाफ आसानी से जीत हासिल की थी, हालांकि ओपनिंग जोड़ी अलग थी। स्मृति मंधाना की जगह कमलिनि ने शेफाली वर्मा के साथ ओपनिंग की थी। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ स्मृति और शेफाली के ओपनिंग करने की उम्मीद है, और कमलिनि के नंबर तीन पर बैटिंग करने की संभावना है। कप्तान हरमनप्रीत कौर नंबर चार पर आएंगी, जबकि भारती फुलमाली नंबर पांच पर आ सकती हैं। जापान के खिलाफ कमलिनि ने निराश किया, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

ये भी पढ़ेंः- 25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन

इसी तरह, पिछले मैच में भारती फुलमाली भी बैटिंग में अच्छा नहीं कर पाई थीं। दोनों को जिम्मेदारी से खेलना होगा। वहीं, ऋचा घोष फिनिशर की भूमिका निभाएंगी और नंबर छह पर बैटिंग करने आएंगी। दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगी, जबकि श्री चरणी और श्रेयांका पाटिल स्पिनर के तौर पर खेलेंगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा पर होगी।

भारत बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 25 टी20 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय महिला टीम ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को तीन जीत नसीब हुई हैं। बांग्लादेश ने भारत को आखिरी बार 2023 में हराया था। दोनों टीमें इस महीने की शुरुआत में एशिया कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं; जहां हरमनप्रीत कौर की टीम ने 40 रनों से आसान जीत हासिल की थी।

कब खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मैच

भारत बनाम बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल रविवार 20 सितंबर 2026 को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, जापान खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 30 मिनट पहले सुबह 10 बजे होगा।

भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच कहां देखें लाइव 

भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अगर आप बिना पैसे खर्च किए भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल देखना चाहते हैं, तो यह DD Sports और DD Free Dish पर देख सकते हैं। इस तरह जिन दर्शकों के पास पेड स्पोर्ट्स चैनल या स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन नहीं है, उनके लिए भी टीम इंडिया का यह अहम मुकाबला देखने का विकल्प मौजूद है। 

इसके अलावा इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी। मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे सपोर्टेड डिवाइस पर SonyLIV के जरिए भारत-बांग्लादेश मैच लाइव देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।

ये भी पढ़ेंः- अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक ठोक ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड ! भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अन्य प्रमुख खबरें