PAK vs SL: पाकिस्तान को हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका, भारत से होगी खिताबी भिड़ंत
खबर सार :-
महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरे बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। अब फाइनल में 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका का मुकाबला होगा।
खबर विस्तार : -
Pakistan vs Sri Lanka: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 131 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ ही श्रीलंकाई टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। श्रीलंका लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची। फाइनल में उसका मुकाबला भारतीय टीम से होगा।
हालांकि पाकिस्तान द्वारा दिए गए 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) 5 रन बनाकर फातिमा सना का शिकार बनीं। इसके बाद संजना कविंदी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं और हसिनी परेरा सिर्फ 3 रन ही बना सकीं। जबकि इमेशा दुलानी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 21 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गईं।
हर्षिता-कविषा दिलहारी ने श्रीलंका को संभाला
यहां से हर्षिता समरविक्रमा और कविषा दिलहारी ने पारी को संभाल और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की अहम साझेदारी की। हर्षिता समरविक्रमा ने 31 गेंदों में 36 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो चौके भी लगाए। जबकि कविषा दिलहारी ने 33 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में नीलाक्षिका डी सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी की; वह 10 गेंदों में 18 रन (तीन चौकों के साथ) बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौशानी नुथ्यांगना 4 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीलाक्षिका ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर फातिमा सना की गेंद पर चौका लगाकर श्रीलंका की फाइनल में जगह पक्की कर दी। गेंदबाजी में फातिमा ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, लेकिन उनकी टीम को इसका फायदा नहीं मिला। श्रीलंका ने दबाव के बावजूद यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ेंः- IND W vs BAN W: शेफाली की तूफानी फिफ्टी, बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
फातिमा सना की तूफानी पारी गई बेकार
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही। मुनीबा अली सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद, गुल फिरोजा और सवाल जुल्फिकार ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। फिरोजा 32 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुईं। जुल्फिकार भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 24 रन पर आउट हो गईं। आयशा जफर सिर्फ 7 रन बना सकीं, जबकि सदाफ शमास 8 रन पर आउट हुईं।
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार पारी खेली और आखिरी ओवरों में 36 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहीं; अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, तूबा हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। फातिमा और तूबा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से चमारी अट्टापट्टू ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि चमुदी प्रबोधनी ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए।
भारत-श्रीलंका के बीच होगा फाइनल मुकाबला
बता दें कि श्रीलंका का सामना रविवार (13 सितंबर) को फाइनल मैच में भारत से होगा। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला 2024 के खिताबी मुकाबले की यादें ताजा कर देगा। पिछले टूर्नामेंट के फाइनल में, श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर अपना पहला महिला एशिया कप खिताब जीता था। हालांकि, इस बार भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है।
भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर टॉप किया और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराया। हरमनप्रीत कौर की टीम अब श्रीलंका को हराकर अपना आठवां महिला एशिया कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जो एक रिकॉर्ड होगा। वहीं दूसरी ओर, श्रीलंका अपनी खिताबी जीत को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारत के पास बदला लेने का मौका
अब फाइनल में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जो अभी तक कोई मैच नहीं हारी हैं। भारतीय टीम लीग स्टेज और सेमीफाइनल, दोनों जीतकर बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची है। वहीं, श्रीलंकाई टीम पिछले एशिया कप से अब तक अजेय रही है। पिछले एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था। ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका है; हालांकि, श्रीलंका को हराना जो एशिया कप में अपने पिछले 8-9 मैचों से अजेय रही है वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए आसान नहीं होगा। यह रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को एक 'सुपर संडे' के दिन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- Namibia vs South Africa: एस्टरहाइजेन का शतकीय प्रहार, नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
अन्य प्रमुख खबरें
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05