IND vs WI 1st ODI: भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे, कप्तान गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर का डेब्यू
खबर सार :-
IND vs WI 1st ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है।
खबर विस्तार : -
India vs West Indies 1st ODI Live: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम चार गेंदबाजों के साथ उतरेगी। नमन धीर का वनडे डेब्यू भी हो गया है। टीम इंडिया सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में फैन्स को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से अहम मानी जा रही है। क्योंकि वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
टीम इंडिया की कमान जहां शुभमन गिल के हाथों में होगी तो वहीं वेस्टइंडीज शाई होप की कप्तानी में खेलने उतरेगी। दोनों टीमों की नजर पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर होगी। भारत की बात तो तो कप्तान गिल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यशस्वी जायसवाल, जिन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, उन्हें इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं। नंबर तीन पर बैटिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली के कंधों पर होगी। जबकि मिडिल ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल पर मिडिल खेलते नजर आएंगे।
साथ ही राहुल के कांधों पर विकेट-कीपिंग की भी जिम्मेदारी होगी। हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा से बैट और बॉल दोनों से अहम योगदान की उम्मीद है। हालांकि, टीम की बॉलिंग लाइन-अप में अनुभव की थोड़ी कमी लग रही है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद से बॉलिंग की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, आकिब नबी या गुरनूर बरार में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः- Ind vs Jpn: बड़े उलटफेर का शिकार होने से बची टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
शाई होप के कंधों पर होगी वेस्टइंडीज की जिम्मेदारी
दूसरी ओर, शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज ने घरेलू मैदान पर खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी। कीसी कार्टी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 38 की औसत से 194 रन बनाए, जबकि शाई होप भी अच्छी लय में दिखे। गेंदबाजी में, स्पिनर गुडाकेश मोती ने पांच मैचों में कुल नौ विकेट लेकर प्रभावित किया।
IND vs WI 1st ODI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 142 मैच खेले गए हैं; इनमें से भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि कैरेबियाई टीम ने 64 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि, 4 मैच बेनतीजा और 2 मैच टाई रहे। आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा भारी है। हालांकि, भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी, क्योंकि मैच में कुछ भी हो सकता है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में घर पर भारत को वनडे सीरीज में हराया था। तब से भारत ने दोनों टीमों के बीच हुई सभी 13 सीरीज जीती हैं। वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।
मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
AccuWeather के अनुसार, रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश की सबसे ज्यादा संभावना सुबह के समय है, जिसके बाद मौसम के पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। यानी मैच में बारिश खलल नहीं डालेगी।
कब और कहां देखें लाइव मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा, जबकि मैच दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा यानी पहली गेंद दोपहर 2:00 बजे फेंकी जाएगी।
India vs West Indies 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।
ये भी पढ़ेंः- Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20