IND vs PAK: महिला T20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

खबर सार :-

IND vs PAK: महिला एशिया कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शनिवार को खेला जायेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

खबर विस्तार : -

India vs Pakistan Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप में शनिवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक होने वाला है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। हालांकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन वे पाकिस्तान को हराकर ग्रुप में टॉप पर रहने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय महिला टीम की कमान जहां हरमनप्रीत कंधों पर होगी, तो वहीं पाकिस्तान महिला टीम की जिम्मेदारी फातिमा सना संभालेंगी।

Womens Asia Cup 2026 में टीम इंडिया की दमदार शुरुआत

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ग्रुप-स्टेज के दो मैच खेले हैं और दोनों में एकतरफा जीत हासिल की है। भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया और हांगकांग के खिलाफ 137 रनों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। जिससे टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां तक पाकिस्तान महिला टीम की बात है, उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है थाईलैंड के खिलाफ जिसे उन्होंने 35 रनों से जीता। हालांकि पाकिस्तान अभी तक सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है। टीम को अभी दो मैच और खेलने हैं, लेकिन वे भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करके अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगे। अब सबकी नजरें भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर हैं। 

टी20 एशिया कप में पाक के खिलाफ भारत का दबदबा

टी20 एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पाकिस्तान पर साफ दबदबा रहा है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 6 जीते हैं और पाकिस्तान केवल एक बार, 2022 में भारत को हरा पाया है। कुल मिलाकर T20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें 17 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने केवल तीन मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Thailand: एशिया कप में मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज, गिरते-पड़ते थाईलैंड को हराया 

पाकिस्तान के खिलाफ हरमन-मंधाना और शेफाली का प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी। हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उनकी काबिलियत के मुताबिक नहीं रहा है। ओपनिंग बैटर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 307 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे ज्यादा स्कोर 68 रन है। जबकि टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2026 के बीच 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं; खास बात यह है कि उन्होंने T20 में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। वहीं तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा ने 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 127 रन बना पाए हैं। 

शानदार फॉर्म में हैं मंधाना

हालांकि, एशिया कप के दौरान मंधाना अच्छी फॉर्म में दिखी हैं। उन्होंने पिछले मैच में हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इसलिए, टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। साथ ही, कप्तान हरमन और शेफाली वर्मा से भी असरदार पारियों की जरूरत होगी।

India vs Pakistan मैच कब और कहां देखें लाइव 

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। मैच से पहले शाम 7:30 बजे टॉस होगा। दुबई के स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 6:30 बजे शुरू होगा। भारत में इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND vs PAK: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, प्रतीका रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी और प्रेमा रावत।

पाकिस्तान महिला टीमः फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एयमन फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदाफ शम्स, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शैवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्मे-हानी और वहीदा अख्तर।

ये भी पढ़ेंः- IND W vs HKC W: मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में भारत

अन्य प्रमुख खबरें