India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान हामुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी
खबर सार :-
महिला एशिया कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शनिवार को खेला जायेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
खबर विस्तार : -
India vs Pakistan Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 महामुकाबला शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को बनाए रखने की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम के लिए सब कुछ अच्छा रहा है। पहले मैच में थाईलैंड को हराने के बाद, टीम इंडिया ने हांगकांग (चीन) को 137 रनों से करारी शिकस्त दी।
भारत की ताकत
भारत की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में है। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक लगाया था। हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 193/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, टीम को इस मैच में प्रतिका रावल, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, ऋचा घोष टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं।
हांगकांग के खिलाफ ऋचा को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, हालांकि वह सिर्फ 11 रन ही बना सकीं। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। दीप्ति ने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जबकि नंदनी ने 5 विकेट चटकाए हैं। श्री चरानी और प्रेमा रावत ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।
पाकिस्तान की ताकत
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रनों से हराकर महिला एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत की। बल्लेबाजी में मुनीबा अली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया; हालांकि, उनके अलावा टीम की बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखीं। गेंदबाजी में, सादिया इक़बाल ने सिर्फ़ 11 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तूबा हसन ने भी 2 विकेट हासिल किए।
India vs Pakistan head-to-head record: किसका पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। हरमनप्रीत और उनकी टीम ने इनमें से 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमें पिछली बार विमेंस T20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारतीय टीम ने 64 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए थे, जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके थे। यानी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Thailand: एशिया कप में मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज, गिरते-पड़ते थाईलैंड को हराया
पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच अब तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है; हालांकि, क्रीज़ पर जमने के बाद बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत
भारत ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सात बार की चैंपियन भारतीय टीम ने अपने ग्रुप मैचों में थाईलैंड और हांगकांग चीन को हराया। इसके बावजूद, टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहती। दीप्ति ने कहा कि भारतीय टीम का लक्ष्य अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखना और साथ ही पूरी टीम का योगदान सुनिश्चित करना है।
कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। मैच से पहले शाम 7:30 बजे टॉस होगा। दुबई के स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 6:30 बजे शुरू होगा। भारत में इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, प्रतीका रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी और प्रेमा रावत।
पाकिस्तान महिला टीमः फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एयमन फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदाफ शम्स, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शैवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्मे-हानी और वहीदा अख्तर।
ये भी पढ़ेंः- IND W vs HKC W: मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में भारत
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31