IND vs SL Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

खबर सार :-

IND vs SL Asian Games 2026: भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना पाकिस्तान से होगा।
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत

खबर विस्तार : -

IND vs SL Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत द्वारा दिए गए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पूरी श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रनों पर ही सिमट गई। यह भारत के खिलाफ श्रीलंका की शर्मनाक हार है।

 45 रनों पर सिमट गई श्रीलंका

भारत द्वारा मिले 170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपुले और सोहन डी लिवेरा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। शीर्ष तीन बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने से बने दबाव से टीम उबर नहीं पाई। टीम के लिए नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए, जबकि कप्तान सहन अराचिगे 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। अशेन बंडारा भी अक्षर पटेल की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। 

खाता भी नहीं खोल पाए श्रीलंका के छह बल्लेबाज 

वनुजा सहन एक रन बनाने के बाद वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। टीम का पतन जारी रहा और पूरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 45 रनों पर सिमट गई और भारत ने बड़े अंतर से इस मैच को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। श्रीलंका के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। केवल नुवानिदु ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया। 

भारत ने बनाए थे 169 रन

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही; अभिषेक शर्मा सिर्फ़ 7 रन पर आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन भी 9 गेंदों में सिर्फ़ 7 रन ही बना पाए। कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में दिखे और उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः- India vs West Indies: जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक, वेस्टइंडीज की धमाकेदार शुरुआत

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने पारी को संभाला। दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने के बावजूद ईशान डटे रहे। उन्होंने 33 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की और 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। इस पारी के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अक्षर पटेल 8 रन पर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा (2 रन) और शिवम दुबे (3 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। श्रीलंका के लिए थरिंदु रत्नायके ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान सहन अराचिगे ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

भारतीय टीम अब 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट के फाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना करेगी। दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंगी। वहीं, श्रीलंका ब्रॉन्ज मेडल के मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। ये एक हाईवोल्टेज मैच होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह

श्रीलंकाः लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।

ये भी पढ़ेंः- 26 चौके और 8 छक्के... गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वनडे में भारत ने चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

अन्य प्रमुख खबरें