26 चौके और 8 छक्के... गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वनडे में भारत ने चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
खबर सार :-
India vs West Indies 2nd ODI: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने 406 रनों का लक्ष्य सिर्फ 43.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।
खबर विस्तार : -
India vs West Indies 2nd ODI: गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 30 सितंबर को क्रिकेट का एक रोमांचक नजारा देखने को मिला, जहां कई रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बने। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन उन्हें क्या पता था भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को भी बौना साबित कर देंगे। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और भारत को सिर्फ 43.3 ओवर में 406 रनों का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया।
यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। भारत का 406 रनों का सफल पीछा वनडे इतिहास में केवल दूसरा ऐसा मौका है जब 400 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया हो। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
कप्तान Shubman Gill की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने लगातार अपना दूसरा मैच जीता और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में अजेय बढ़त बना ली। गिल ने अपनी कप्तानी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए; उन्होंने सिर्फ़ 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया और वनडे इतिहास में सबसे तेजी से दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले, सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में यह कारनामा किया था। गिल ने नौ गेंदों के अंतर से इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इस मामले में ईशान किशन (126 गेंदें) और ग्लेन मैक्सवेल (128 गेंदें) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 117 गेंदों में बनाए गए इस दोहरे शतक के साथ, यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज दोहरा शतक बन गया है। किसी भारतीय बल्लेबाज की इससे तेज पारी सिर्फ एन. जगदीशन की है, जिन्होंने 2022/23 सीजन में बेंगलुरु में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तमिलनाडु के लिए 114 गेंदों में यह कारनामा किया था।
इसके अलावा शुभमन गिल ने सिर्फ 89 गेंदों में 150 रन पूरे किए। यह गेंदों का सामना करने के मामले में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा वनडे में सबसे तेजी से 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बन गया। इस सूची में ईशान किशन (103 गेंदें) और विराट कोहली (106 गेंदें) गिल से पीछे हैं। इस पारी के साथ, शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े। फिलहाल, इस कैटेगरी में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की पार्टनरशिप (केन्या के खिलाफ, 2001) टॉप पर है।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 150 रन
चौदह बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर ईयर में दो बार 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें से सात भारतीय हैं। सौरव गांगुली (1999), गौतम गंभीर (2009), सचिन तेंदुलकर (2009), वीरेंद्र सहवाग (2011), विराट कोहली (2018), रोहित शर्मा (2018) और शुभमन गिल (2026) ने यह कारनामा किया है।
यह वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। गिल ने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 201 रन बनाए थे। शुभमन गिल वनडे इतिहास में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे रोहित शर्मा (श्रीलंका के खिलाफ 264) और मार्टिन गुप्टिल (वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237) हैं।
ये भी पढ़ेंः- India vs West Indies: जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक, वेस्टइंडीज की धमाकेदार शुरुआत
भारत ने वनडे में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका टॉप पर है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। इसके अलावा गुवाहाटी वनडे को सबसे ज़्यादा रन वाले वनडे मैचों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस मैच में कुल 811 रन बने। इससे आगे 2006 का जोहान्सबर्ग मैच है, जिसमें कुल 872 रन बने थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 434 और दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन बनाए थे, और 2009 का राजकोट मैच है, जिसमें 825 रन बने थे (भारत ने 414 और श्रीलंका ने 411 रन बनाए थे)। अब गुवाहाटी वनडे 811 रनों के साथ तीसरे स्थान पर है।
वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने ठोका शतक
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने जॉन कैंपबेल(101) , कप्तान शाई होप (104) और अमीर जांगू (114) ने शतक लगाया। इनके अलावा, रोस्टन चेज ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए गूरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
भारत ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
इसके बाद 406 रनों के विशाल लक्ष्य पीछा करते हुए भारत ने 43.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 158 गेंदों में 255 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित 75 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।
यहां से गिल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 68 गेदों में 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। गिल 133 गेंदों में 223 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान 8 छक्के और 26 चौके लगाए। यह वनडे फॉर्मेट में गिल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। ऋतुराज गायकवाड़ 37 गेंदों में 2 चौकों के साथ 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मेहमान टीम की तरफ से जेडेन सील्स और शमार जोसेफ ने एक-एक सफलताएं हासिल कीं।
भारत ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। भारत ने सीरीज का पहला मैच भी 8 विकेट से अंतर से अपने नाम किया था। अब तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है, जिसके बाद 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।
ये भी पढ़ेंः- वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक, भारत को मिला 406 रनों का लक्ष्य
अन्य प्रमुख खबरें
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05