वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक, भारत को मिला 406 रनों का लक्ष्य

खबर सार :-

India vs West Indies 2nd ODI: गुवाहाटी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 406 रनों का लक्ष्य रखा। जॉन कैंपबेल (101), कप्तान शाई होप (104) और अमीर जांगू (114) ने शानदार शतक लगाए।
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक

खबर विस्तार : -

India vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के दूसरे मैच में इतिहास रचा। कैरेबियाई टीम ने वनडे इंटरनेशनल में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें उन्होंने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े वनडे स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जो 43 साल से कायम था। इस पारी के दौरान तीन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शतक लगाए। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

बता दें कि जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और अमीर जांगू के शतकों की बदौलत, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरा ODI जीतने के लिए 406 रन का लक्ष्य रखा है। जो वनडे इंटरनेशनल में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, 27 फरवरी 2019 को वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 419 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 389 रन बनाए थे। ODI इतिहास में सबसे बड़े स्कोर (498/4) का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ यह स्कोर बनाया था और मैच 232 रन से जीता था।

वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने ठोका शतक

बुधवार को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया। हालांकि वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी पहले विकेट के लिए सिर्फ 37 रन की साझेदारी कर पाए। कार्टी 9 रन पर आउट हो गए, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने मोर्चा संभाला। होप ने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रन की साझेदारी की,जिससे टीम 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई। कैंपबेल 68 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल थे; इसके बाद, शाई होप ने अमीर जंगू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 131 गेंदों में 182 रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर 329 तक पहुंच गया। होप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs Jpn: बड़े उलटफेर का शिकार होने से बची टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया

भारत को मिला 406 रनों का टारगेट

इसके बाद, रोस्टन चेस ने अमीर जंगू के साथ पांचवें विकेट के लिए 18 रन और कीमो पॉल के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की, जिससे टीम 350 रन के आंकड़े को पार कर गई। अमीर 77 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 13 चौके लगाए। साथ ही, रोस्टन चेस ने 25 गेंदों में नाबाद 29 रन की पारी खेली। भारत के लिए गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए और भारत को 406 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स और विटेल लॉज।

ये भी पढ़ेंः- India vs West Indies: जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक, वेस्टइंडीज की धमाकेदार शुरुआत

अन्य प्रमुख खबरें