IND vs SL 2nd Test: सोनल दिनुषा का ऐतिहासिक शतक भी नहीं टाल सका फॉलोऑन, श्रीलंका की पहली पारी 290 पर सिमटी
खबर सार :-
IND vs SL 2nd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को खिलाफ फॉलोऑन देने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 503 रन बनाए और श्रीलंका को 290 रनों पर रोक दिया।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर चौथे दिन के पहले सेशन में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारतीय टीम से 213 रन पीछे रहने के कारण श्रीलंका को फॉलो-ऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। श्रीलंकाई टीम बुधवार को दो उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरी थी। पहली तो यही कि उनके शानदार बल्लेबाजों में से एक सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha) अपना शतक पूरा करें और दूसरा कि किसी भी तरह से फॉलोऑन टाला जाए। वे पहली उम्मीद में तो सफल रहे लेकिन दूसरी में नाकाम रहे; श्रीलंका 290 रन पर ऑल-आउट हो गया और उन्हें फॉलो-ऑन का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमटी
श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 265 रन से की। 25 रन और जुड़ने के बाद आखिरी दो विकेट गिरे और पूरी टीम 290 रन पर ऑल-आउट हो गई। चौथे दिन की सबसे खास बात सोनाल दिनुषा की सेंचुरी रही। दिनुषा, जो तीसरे दिन के आखिर में 85 रन पर नाबाद थे, ने शानदार सेंचुरी बनाई। वे 162 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके लगाए। यह इस सीरीज में दिनुषा की दूसरी सेंचुरी है। इससे पहले, तीसरे दिन पासिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रनों की पारी खेली थी।
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए
चौथे दिन, श्रीलंका के दोनों विकेट सारांश जैन को मिले, जो अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे। दिनुषा के अलावा, सारांश ने लाहिरू कुमारा का विकेट भी लिया। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सिराज और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
सोनाल दिनुषा का ऐतिहासिक शतक
सोनाल दिनुषा ने भारत के खिलाफ पहली पारी में सेंचुरी बनाकर इतिहास रच दिया है। वे भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में सेंचुरी बनाने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले, 1982 में दलीप मेंडिस ने भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में शतक लगाकर यह कारनामा किया था। दिनुषा 44 साल बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। कुल आंकड़ों को देखें तो सोनल दिनुषा टीम इंडिया के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले आठवें खिलाड़ी हैं।
दिनुषा भारतीय टीम के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले सातवें श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा और कुमार संगकारा ने टीम इंडिया के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाए थे, जबकि सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, थरंगा परनावितना और एंजेलो मैथ्यूज ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी। सोनल दिनुषा अब इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
भारत ने पहली पारी में 509 रन बनाए
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 509 रन बनाकर घोषित की। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन बनाए, जो इस सीरीज में उनका दूसरा शतक था। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी शतक लगाया और 177 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा, ऋषभ पंत ने 63, शुभमन गिल ने 50 और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए।
दूसरी पारी में श्रीलंका के दो विकेट गिरे
खबर लिखे जाने तो तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में लंच तक 82 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। कामिंदु मेंडिस (10) और पासिंदु सूरियाबंदारा (35) अभी क्रीज पर हैं। लाहिरू उदारा दूसरी पारी में भी नाकाम रहे और सिराज का शिकार बनने से पहले सिर्फ 3 रन बना सके, जबकि कामिल मिशारा 32 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा और सिराज ने 1-1 विकेट लिया।
FAQ....
1. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जा रहा है?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
2. भारत की पहली पारी में किन भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए?
भारत की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल (117 रन) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115 रन) ने शतक लगाया।
3. श्रीलंका के किस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया ?
सोनल दिनुषा ने भारतीय टीम के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाया।
4. भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का निर्णय क्यों लिया?
भारतीय टीम ने मुकाबला जल्द से जल्द अपने पक्ष में मोड़ने और श्रीलंका पर दबाव बनाने के लिए उन्हें फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया। दरअसल 213 रनों की बड़ी बढ़त मिलने के बाद और मैच के दौरान बारिश की आशंका तथा समय की कमी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णाय लिया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL 2nd Test: भारत की पहली पारी 503 रन पर घोषित, पड्डिकल के बाद जुरेल ने भी ठोका शतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
India A vs UAE: वैभव ने 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
2026-11-24
-
India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 28 गेंदों पर ठोका शतक
2026-11-24
-
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
2026-11-24
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19