अयोध्या और बस्ती में आपदा से प्रभावित परिवारों से मिले मंत्री, 24 घंटे के भीतर सौंपे चेक
खबर सार :-
बारिश में किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा से प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा दिया था। सरकार की ओर से सीएम का वादा पूरा करने के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री चेक लेकर 24 घंटे के अंदर पहुंचे हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, प्रदेश में पिछले दिनों आई तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपा है। यह मौसम कहीं पर आपदा बन गया, कहीं बड़ा नुकसान किया। इसकी जानकारी मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही क्षेत्र पहुंच गए। उन्होंने आपदा का सामना कर रहे परिवारों से मुलाकात की। सरकार की ओर से मुहैया कराए गए धनराशि का चेक भी लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से कहा था कि सरकार संकट की घड़ी में आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया था कि वह बाढ़, बारिश और आंधी से प्रभावित परिवारोें से मिलकर नुकसान का सर्वे करें।
यह भी पढ़ें :उन्नतशील खेती के लिए कवायद, देश के प्रमुख कृषि संस्थानों में अधिकारियों का प्रस्थान
24 घंटे में पहुंचाई जा रही है सरकारी मदद
24 घंटे में आपदा से नुकसान की भरपाई का आदेश भी दिया था। इसी के आधार पर राज्य सरकार की संवेदनशीलता का परिचय देखा गया। संकट का सामना कर रहे शोकाकुल परिजनों के बीच पहुंचकर कृषि मंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया। मात्र 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये के सांकेतिक चेक सौंप दिए। सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री ने उन सभी लोगों से मुलाकात की, जिन पर बारिश या आपदा से नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार, उनको हर संभव मदद देगी। प्रदेश सरकार हर नागरिक के सुख-दुःख में साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में संयम से काम लेने की जरूरत है। इस दौरान जिला प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराई जाए। अयोध्या जिला में प्राकृतिक आपदा में जनहानि हुई है। इससे जिले में अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण कुल चार व्यक्तियों का असामयिक मौत हो गई।
असमय मौत पर चेक देकर निभाई जिम्मेदारी
तहसील सोहावल के ग्राम शिवदासपुर, शुक्ला का पुरवा (विकास खण्ड मसौधा) निवासी 18 वर्षीय आकाश वर्मा पुत्र रामसजीवन वर्मा, तहसील मिल्कीपुर निवासी 12 वर्षीय आर्यन पुत्र श्याम सुन्दर तथा तहसील रूदौली निवासी 76 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र जग्गूराम एवं 40 वर्षीय धर्मराज पुत्र मलिकराम शामिल हैं। इनकी जान पेड़ गिरने से चली गई। प्रभारी मंत्री की उपस्थिति सर्किट हाउस अयोध्या में थी। इसी दौरान तहसील सोहावल के मृतक आकाश वर्मा तथा तहसील रूदौली के मृतक रामस्वरूप एवं धर्मराज के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।
राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सरकार की ओर से आपदा पीड़ितों में सभी को राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। जितना संभव हो रहा है, मंत्री खुद दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। जनहानि के अलावा किसानों की फसलों का भी पता लगाया जा रहा है। किसानों का काफी इसमें नुकसान हुआ है। गन्ना की फसल जमीन पर फैल चुकी है। जड़ें खुल चुकी हैं। इसी तरह धान की फसल पर भी तेज हवा का प्रभाव रहा है। खेतों में पानी भर चुका है।
मंगलवार से इसको निकालने के प्रयास किए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश में कृषि सुदृढ़ीकरण तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई थी। इसके तुरंत बाद मौसम का रूख बदल गया। इसके तहत उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार एवं विभिन्न बीज आधारित मदों के संचालन के लिए कुल 160 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन इसके सही उपयोग की परिस्थितियां बदल गईं। अब पहले नुकसान से निपटना है।
यह भी पढ़ें : आयुर्वेद में खपाएंगे पहाड़ों में उगे पौधे, वैज्ञानिक देंगे संरक्षण का ज्ञान
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में MSP पर धान खरीद के लिए 6.80 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2026-10-09
-
कर्नाटक में सूखे से 90 प्रतिशत फसलें प्रभावित, राज्य सरकार देगी राहत
2026-10-08
-
रबी उत्पादन में 30 लाख मीट्रिक टन वृद्धि का लक्ष्य, दलहन-तिलहन के बीजों पर अनुदान
2026-10-07
-
Siwan में उद्यान निदेशालय खुशबू पर फिदा, अनुदान देकर उगवा रहे गेंदा फूल
2026-10-07
-
UP में बाढ़ से प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद, 12 अक्टूबर तक होगा सर्वे
2026-10-06
-
बांदा की प्राकृतिक खेती और देशी बीज संरक्षण की पहल को सराहा
2026-10-06
-
MP में श्वेत क्रांति, दुग्ध उत्पादन से बदल रही गांवों की अर्थव्यवस्था
2026-10-05
-
मप्र में MSP पर धान खरीद के लिए 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
2026-10-05
-
फसल चक्र अपनाना छोड़ा, इसलिए कम हुई मिट्टी की ताकत
2026-10-05
-
मिट्टी की ताकत है खरपतवार, आना चाहिए उचित प्रबंधन
2026-10-03
-
मप्रः 10 अक्टूबर तक किसान करा सकेंगे पंजीयन: खाद्य मंत्री राजपूत
2026-10-01
-
CCFI की 63वीं AGM में टिकाऊ कृषि, रसायनों के संतुलित इस्तेमाल और निर्यात पर जोर
2026-10-01
-
प्लास्टिक हमारे लिए अभिशाप, यूपी में बांस उद्योग के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ब्रजेश पाठक
2026-09-30
-
एमएसपी पर दालों और तिलहनों की खरीद को मंजूरी, यूपी, कर्नाटक और तेलंगाना को मिलेगा लाभ
2026-09-30
-
खेतों की मिट्टी की जांच कर खाद का पैमाना देंगे वैज्ञानिक, विदेश माल भेज सकेंगे किसान
2026-09-30