जोधपुर रवाना हुए औरैया के 50 किसान, सीखकर लौटेंगे पोषक अनाजों की उन्नत खेती

खबर सार :-

यह किसानों के लिए अच्छी बात है कि सरकार अपने पैसे से किसानों को उनकी आय बढ़ाने के मकसद से उन्नत खेती और खेती में आधुनिकता दिखाने के लिए प्रयोग स्थल पर भेज रही है। यहां वैज्ञानिक और किसान दोनों उन्नत फसलों के बीच होंगे।
जोधपुर गया औरैया के 50 किसानोें का दल, पांच दिन सीखेंगे उन्नतखेती

खबर विस्तार : -

औरैया, उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण न्यूट्रीसीरियल घटक योजना 2026-27 के तहत किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान जोधपुर के लिए जिले से 50 किसानों का दल रवाना किया गया है। इन किसानों को बस से यात्रा पर भेजा गया है। इस दल को। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने हरी झंडी दिखाई और किसानों उज्जवल भविष्य की कामना की। 

यह भी पढ़ें  :कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए सख्त निर्देश, हर हाल में किसान का हो फायदा

खेती के संकट से बचने के सुझाव देंगे वैज्ञानिक

जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने किसानांें की यात्रा के संबंध में बताया कि शैक्षणिक दौरा किसानों को काफी फायदा पहुंचाने वाला है। इसका उद्देश्य किसानों को पोषक अनाजों की उन्नत खेती के प्रति दिलचस्पी और उनकी आमदनी बढ़ाना है। भेजे गए किसान शुष्क क्षेत्रों में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी वैज्ञानिकों और वहां के किसानों से पाएंगे। किसानों की यात्रा के दौरान ही उनको केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान में पोषक अनाजों की खेती, शुष्क क्षेत्रों की कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

मोटा अनाज और आधुनिकता से कराएंगे रूबरू

किसानों को उनकी यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाने आए जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरे किसानों को वैज्ञानिक खेती और मोटे अनाजों को बढ़ावा देने वाली नई तकनीकों को समझने का अवसर देते हैं। किसानों की यात्रा महज उनको खेती के नए तरीकों की जानकारी दिलाना एवं आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना है। 
किसानों को यात्रा में भेजने से पहले उनका उत्साह बढ़ाया गया। यहां कृषि विभाग के जिला सलाहकार विवेक त्रिवेदी के साथ आलोक कुमार शुक्ला, रमाकांत, बृजमोहन, रणवीर, विनय सिंह, हरीशंकर, दीप चंद, अशोक कुमार, पवन दुबे और कमलेश के अलावा कई अधिकारियों को इस बात की खुशी है कि उनके जिले के किसान प्रशिक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।

किसानों को तकनीकी ज्ञान मिलेगा

यहां कार्यक्रम में अनुराग दीक्षित ने भी किसानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा  कि यह दौरा उनके कृषि कौशल को नई दिशा देने में मदद करेगा। पांच दिनों के दौरान किसान कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के संपर्क में आकर खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। अभियान के माध्यम से किसानों को खेती में नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इनको आधुनिक खेती मंे अपनाने और पोषक अनाजों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण में किसानों को हर क्षेत्र की आधुनिकता की जानकारी दी जाएगी, जो खेती और उसकी तकनीक से जुड़ी है। 

यह भी पढ़ें  : बारिश और सूखे में भी दलहनी मोठ की फूल रहीं फलियां

अन्य प्रमुख खबरें