Bihar Teacher Training: बिहार सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसी के तहत राज्य के 71 हज़ार प्राथमिक विद्यालयों के साढ़े पांच लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक और दो के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए नामित किया जाएगा। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए।
सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देश में जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के परियोजना अनुमोदन पर्षद द्वारा साल 2025-26 में अनुमोदित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में किए गए प्रावधान के अंतर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षित करना अनिवार्य है।
इसके लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ई-शिक्षाकोष पर पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों को नामित करने का निर्देश देने को कहा गया है, ताकि नामित टीचर जल्द ही शुरू होने वाली प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
इसके अलावा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्रबंधन व्यवस्था लागू है, लेकिन यह कैसे और किस स्तर पर हो रही है, इसकी ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके तहत छात्र संरचना के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, छात्र प्रबंधन और अभिभावक प्रबंधन का आकलन किया जाएगा। शिक्षा विभाग स्कूल प्रबंधन के आकलन की ज़िम्मेदारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारियों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में विभाग ने राज्य के सभी ज़िलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में 71,863 प्राथमिक और 9,360 माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं। ऐसे में, 14 जनवरी, 2025 तक राज्य के सभी 81,223 सरकारी विद्यालयों में लागू प्रबंधन प्रणाली की अद्यतन स्थिति जानना ज़रूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03