लखनऊ, नगर निगम लखनऊ द्वारा पालतू कुत्तों का लाइसेंस चेक करने के लिए अभियान चलाया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में प्रातः 6ः30 बजे जोन-3 के सेक्टर एलएमएनओ समेत अन्य इलाकों में चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ राजेश उपाध्याय, शिवेक, मनोज सिंह, रामकुमार, अभिनव भारती सम्मिलित रहे।
अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के पाए गए कुत्तों के मालिकों में से चार से कुल 20,000 का जुर्माना वसूला गया।
इसी अभियान के समय मौके पर दो नए लाइसेंस भी बनाए गए। कुल 22,000 रूपये की नगदी नगर निगम कोष में जमा की गई। अभियान पूरा होने पर दो पोमेरियन व एक पुग कुत्ते को बिना लाइसेंस पकड़ा गया, जिन्हें जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ दिया गया। टीम को देखकर कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए और नगर निगम टीम को प्रभावित करने की कोशिश भी की। ऐसे सभी व्यक्तियों की जानकारी नोट की गई है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा, जिसकी प्रति सम्बंधित थाना अध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी जाएगी। कुछ लोग लाइसेंस व वैक्सीनेशन कार्ड के साथ नियमों का पालन करते पाए गए। बारिश व डर की वजह से अपेक्षाकृत कम लोग अपने कुत्तों को टहलाते दिखे।
लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या लगभग 10,000 है। इनमें लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथ पत्र के आधार पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस नगर निगम की वेबसाइट के माध्यम से बनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जयंत सिंह को नामित किया गया हे। इनका मोबाइल नंबर 9511156792 तथा अफसर अली को 9721095021 मोबाइल नंबर के साथ जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने हेतु अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं और डॉग वॉक के दौरान माउथ गार्ड व स्कूप का अनिवार्य उपयोग करें। नगर निगम का यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलता रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी