Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन 141 के पास हरियागढ़ी के निकट सुबह करीब चार बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मृतक सभी राजस्थान के धौलपुर जिले के बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सीधे आगे चल रही ईको कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ईको गाड़ी (संख्या DL 9C BE 9852) में सवार लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर स्थित राजाखेड़ा क्षेत्र जा रहे थे। बस (संख्या BR 06 PG 7942) दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। हादसे के समय ईको वैन में कुल 13 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सादाबाद और प्रभारी निरीक्षक सादाबाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
हादसे में जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें दिनेश कुमार (45) और उनकी पत्नी सुनीता (40), विजय और उनकी पत्नी पिंकी बघेल शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गंगोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
घायलों में ईको चालक वीरेंद्र भी शामिल है। इसके अलावा मनोज कुमार (25) निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा, उनकी पत्नी रानी (32), चार वर्षीय पुत्र जयदीप, आर्यन, अंशु, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य, बेटी प्राची और उनकी साली पूनम बघेल घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली तथा गंभीर रूप से घायलों को एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि घायल बच्चों में से दो की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार सभी यात्री एक ही परिवार के नहीं थे, बल्कि अलग-अलग स्थानों से सवार हुए थे। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। फिलहाल बस चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े