लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
खबर सार :-
दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधों का भी खुलासा हो सकता है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ और हरदोई जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में दुष्कर्म के आरोपी समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों घटनाओं में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कई दिनों से थी पुलिस को तलाश
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में 31 मई को हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक ऑटो चालक है, जिसकी तलाश कई दिनों से की जा रही थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक जून को 19 वर्षीय युवती ने निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि एक ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए निगोहां थाना पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सर्विलांस टीम को लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर उस ऑटो की पहचान की गई जिसमें पीड़िता सवार हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसकी तलाश तेज कर दी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गौतमखेड़ा जंगल क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरदोई में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर हरदोई जिले में थाना कोतवाली शहर पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार और अंकित वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि 4 जून की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की मौजूदगी का एहसास होते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, चोरी की एक स्कूटी, दो सोने की चेन, एक 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद वाहन चोरी के बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ और हरदोई की इन घटनाओं को पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः-नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06