CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
खबर सार :-
प्रधान डाकघर में सीबीआई की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डाक विभाग के XEN आशीष अग्रवाल को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कानपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
खबर विस्तार : -
CBI Action: सीबीआई की टीम ने गुरुवार को प्रदेश के दो अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया है। प्रधान डाकघर में सीबीआई की टीम ने प्रयागराज में डाक सिविल विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष अग्रवाल को 1.5 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही टीम ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर छानबीन कर रही है। इसके साथ ही सीबीआई की टीम ने कानपुर देहात में बैंक ऑफ बड़ौदा की नोनारी बुजुर्ग शाखा के बैंक एजेंट राघवेंद्र सिंह 15 हजार की घूस लेते पकड़ा गया है। एजेंट का कहना है कि यह सब उसने ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा के कहने पर किया।
3 लाख रुपये का रिश्वत लेते XEN आशीष अग्रवाल गिरफ्तार
सीबीआई के अनुसार प्रयागराज में डाक विभाग के XEN आशीष अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि ठेकेदार से विभिन्न निर्माण कार्यों में 40 लाख रुपये बकाया चुकाने के लिए तीन लाख रुपये कमीशन की मांग की जा रही थी, जो कानपुर, प्रयागराज, बलरामपुर, वाराणसी, अकबरपुर डाक विभाग के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए भुगतान होना था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठेकेदार से पहले ही 90 हजार रुपये का रिश्वत ले चुका था। उसका यह सिलसिला जारी रहा और गुरुवार को सीबीआई की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
25 हजार रिश्वत लेते बैंक मैनेजर और एजेंट गिरफ्तार
इसके साथ ही कानपुर देहात के ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक एजेंट राघवेंद्र सिंह के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्रांच मैनेजर पर आरोप है कि उसने पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ब्याज अनुदान से संबंधित डाक्यूमेंट्स जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने बैंक एजेंट राघवेंद्र के माध्यम से रकम की मांग की थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने योजना बनाकर आरोपी एजेंट को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सहारनपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
हाल ही में सहारनपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां ग्राम पंचायत के कूड़ा ढोने वाले रेहड़ी विवाद को लेकर जांच करने के लिए एक दरोगा द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांग की गई थी। शिकायतकर्ता तय समय पर रकम लेकर दरोगा देशपाल सिंह के पास पहुंचा, उसी समय टीम ने उसे रंगेहाथों धर दबोचा और मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। पीड़ित ने पहले ही टीम को इस बात की जानकारी दे दी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06