विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
खबर सार :-
विश्व पर्यटन दिवस पर काॅर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगले टूरिज्म सीजन से पार्क के अंदर प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।
खबर विस्तार : -
रामनगर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने एक अहम पहल की घोषणा की है। कॉर्बेट प्रशासन ने अगले टूरिज्म सीजन से पार्क के अंदर प्लास्टिक की पानी की बोतलों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया है।
पर्यटकों को कांच की बोतलों में साफ पीने का पानी दिया जाएगा। इस कदम का मकसद प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और जंगल के प्राकृतिक माहौल को बचाए रखना है। इस सिस्टम के तहत, एंट्री गेट पर पर्यटकों से पानी और कांच की बोतल के लिए फ़ीस ली जाएगी। अगर वे सफ़ारी पूरी करने के बाद बोतल सही हालत में वापस करते हैं, तो बोतल की गई रकम उन्हें वापस लौटा दी जाएगी। इस व्यवस्था से न सिर्फ कांच की बोतलों का पुनः इस्तेमाल आसान होगा, बल्कि पर्यटक बोतलों का ठीक से उपयोग करने के लिए भी प्रेरित होंगे।
ज्यादातर टूरिज्म जोन प्लास्टिक-फ्री
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि प्रशासन लंबे समय से पार्क एरिया को प्लास्टिक-फ्री बनाने की कोशिश कर रहा है। अभी, कॉर्बेट के ज्यादातर टूरिज्म जोन प्लास्टिक-फ्री हो चुके हैं और विभाग को इस कोशिश में काफी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को घूमने के दौरान साफ पीने के पानी की जरूरत होती है और वे आम तौर पर प्लास्टिक की बोतलों पर निर्भर रहते हैं। हालांकि, इन बोतलों को पार्क से बाहर लाने और उनके सही निपटान (डिस्पोजल) को सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम मौजूद हैं, फिर भी प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
प्लास्टिक बोतलों से खतरा
प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल न सिर्फ सेहत बल्कि पर्यावरण के लिए भी खतरा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्राकृतिक रूप से गलने में सैकड़ों साल लग जाते हैं। इतना ही नहीं, जानवर अगर प्लास्टिक को खा लें, तो उनकी जान भी जा सकती है। इनके नष्ट न होने और लगातार जमा होने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है, साथ ही कचरा भी बढ़ता है।
ये भी पढ़ेंः...पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20