नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
खबर सार :-
नोएडा के सेक्टर 75 की एक सोसायटी की 12वीं मंजिल पर एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण एसी में ब्लास्ट है।
खबर विस्तार : -
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले सेक्टर 75 की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में आज सुबह जबरदस्त आग लग गई। यह आग फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर में धमाका होने की वजह से लगी थी।
आग लगने से पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग और धुएं की वजह से वहां रहने वाले लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने खाली किए फ्लैट
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह सेक्टर 75 में IB कंट्री सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियों और सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया और इसे दूसरे फ्लैटों में फैलने से रोका। फ्लैट में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुबह-सुबह लगी आग से लोगों में घबराहट फैल गई; प्रभावित फ्लैट के ठीक ऊपर और नीचे रहने वाले लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। CFO ने पुष्टि की कि आग फ्लैट के एयर कंडीशनर में धमाका होने की वजह से लगी थी। छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
क्यों बढ़ता है एसी में आग का खतरा
गर्मी के मौसम में एसी में ब्लास्ट की घटनाएं लगातार होती हैं। इस गर्मी के मौसम में अब तक एयर कंडीशनर में धमाके की वजह से 90 से ज्यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली में एसी ब्लास्ट के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी में लोग अत्याधिक एसी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कंप्रेसर और वायरिंग पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और एसी फटने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, कई बार वायरिंग ढीली होने, गैस लीक होने, गंदे एयर फिल्टर की वजह से भी एसी ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।
कैसे रहें सावधान
जानकारों की मानें तो एसी को लंबे समय तक लगातार न चलाएं। अत्याधिक दबाव से बचाने के लिए एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाएं और लगातार चलाने के बजाए कमरा ठंडा हो जाने पर एसी को बंद कर दें। इसके अलावा एसी की वायरिंग चेक करते रहना चाहिए और फिल्टर को भी नियमित रूप से साफ करना चाहिए। अगर आपको एसी से आवाज आए, धुआं दिखाई दे तो सावधान हो जाएं और एसी को तुरंत बंद कर विशेषज्ञों को दिखाएं।
ये भी पढ़ेंः...सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी,...
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06