सुल्तानपुरः ग्राम सभा केवटली के अयोध्या पुरम स्थित मंदिर प्रांगण में श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सह रूद्रयाग के पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से किया गया। आयोजन के पहले दिन पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा के रंग में सराबोर नजर आया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
कलश यात्रा के प्रारंभ से पहले मुख्य यजमान के साथ संदीप पांडे द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चन संपन्न की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उल्लास के साथ यात्रा में भाग लिया। महिलाओं की कतारें जब मंदिर प्रांगण से आगे बढ़ीं तो पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
इस भव्य यात्रा में रथ पर विराजमान अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी परमानंद जी महाराज (श्री पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा) की पावन उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। श्रद्धालु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। उनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का भाव और भी बढ़ गया।
कलश यात्रा अयोध्या पुरम मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे, डीजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ शुरू हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भजन गाते और “हर-हर महादेव” तथा “बोल बम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कई श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भोलेनाथ की होली स्वयं साकार हो उठी हो।
यह भव्य यात्रा अयोध्या पुरम मंदिर प्रांगण से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गोमती नदी तट तक पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चन की गई और पवित्र गोमती जल से कलश भरे गए। इसके बाद श्रद्धालु पुनः उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ मंदिर प्रांगण में लौटे। पूरे मार्ग में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महोत्सव के तहत शाम 4 बजे से अयोध्या पुरम मंदिर प्रांगण में राम कथा का आयोजन भी किया जाना है, जो लगातार तीन दिनों तक चलेगा। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजसेवी मनीष पांडे, बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, रामकृष्ण पांडे, राम शिरोमणि पांडे, ओम प्रकाश ओझा, महेंद्र दुबे, विनय ओझा, विजयानंद ओझा, विजय कुमार पांडे उर्फ बाबू फाइटर, रंजीत अग्रहरि, सूर्य नारायण तिवारी, प्रमोद पांडे, प्रद्युम्न पाल, बीडीसी राजकुमार यादव, योगेश तिवारी, केवटली प्रधान प्रतिनिधि अमरीश यादव, अर्जुन सिंह (ब्राहिमपुर), केवटली पूर्व प्रधान दिनेश सिंह और समाजसेवी रवि यादव सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल्दीराय क्षेत्र की पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल ने पूरे आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग पर निगरानी बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
पूरे क्षेत्र में इस दिव्य आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चन कर रहे हैं तथा इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पांच दिवसीय यह महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी