RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
खबर सार :-
रेल यात्रियों से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रेलवे विभाग ने एक अभियान चलाकर 300 से ज्यादा किन्नरों को पकड़ा है। इन पर यात्रियों को परेशान कर जबरन पैसे ऐंठने और दुर्व्यहार का आरोप लगा है।
खबर विस्तार : -
भोपालः पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रियों से अवैध वसूली और परेशान करने की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बीते लगभग पांच महीनों में रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों से अनावश्यक रूप से धन मांगने और जबरन वसूली करने के आरोप में कुल 346 किन्नरों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जांच के बाद लिया एक्शन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना था। इस दौरान आरपीएफ ने कई स्थानों पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे मामलों की पहचान की गई, जिनमें कुछ लोग यात्रियों को अनावश्यक रूप से रोककर धन की मांग कर रहे थे या यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। इन गतिविधियों को रेलवे नियमों के उल्लंघन के दायरे में रखते हुए कार्रवाई की गई।
नियमित अभियान चलाने के निर्देश
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के शुरुआती पांच महीनों में कुल 346 मामलों में कार्रवाई की गई, जिनसे जुर्माने के रूप में 2 लाख 15 हजार 735 रुपये की राशि वसूल की गई। केवल मई माह में ही 39 मामलों में कार्रवाई करते हुए 29 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
रेल सुरक्षा बल ने सभी पोस्टों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए और नियमित जांच अभियान चलाए जाएं। इसके साथ ही यात्रियों से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और भयमुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि रेलवे परिसरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।
रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा, जबरन धन मांगने या संदिग्ध व्यवहार की जानकारी मिले तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम आरपीएफ कर्मियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06