पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
खबर सार :-
पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
खबर विस्तार : -
झांसी: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में बुधवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक पर पार्क में टहलने आने वाली युवतियों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करने का आरोप लगा। पार्क में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक पिछले तीन दिनों से उसे परेशान कर रहा था। युवती, जो भोपाल की निवासी बताई जा रही है और इन दिनों झांसी में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही है, ने बताया कि युवक पार्क में उसके आगे चलकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो चलाता था और उसे दिखाने का प्रयास करता था।
बुधवार सुबह भी कथित रूप से युवक ने ऐसा ही व्यवहार किया, जिसके बाद युवती ने उसका वीडियो चलाते हुए फोटो ले लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पार्क की महिला सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक इसके बाद पार्क परिसर स्थित शौचालय में छिप गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के बाहर निकलते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में लेकर नवाबाद थाने ले गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने स्वयं को मानवाधिकार संगठन से जुड़ा पदाधिकारी बताया। पुलिस द्वारा उसकी पहचान विनोद गौतम निवासी पंचवटी कॉलोनी, शहर कोतवाली क्षेत्र के रूप में किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी संस्था से जुड़ा हुआ है और भूमि खरीद-फरोख्त के कार्य से संबंधित है।
लोगों का कहना है कि सुबह के समय बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां और वरिष्ठ नागरिक पार्क में आते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही मानी जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06