Prasad Hospital Fire Incident: मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, 25 की हालत गंभीर
खबर सार :-
मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में तड़के सुबह करीब 3:00 से 3:55 बजे के बीच आग लग गई, जिसमें दस मरीजों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि सभी मरीज आइसीयू वार्ड में भर्ती थे।
खबर विस्तार : -
Prasad Hospital Fire Incident: मुजफ्फरपुर के ब्रम्हपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल के आइसीयू वार्ड में बुधवार रात भीषण आग लग गई। हादसे के समय वार्ड में 35 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग झुलस गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने बचाव कार्य शुरु कर दिया और मामले जांच में जुट गई।
Prasad Hospital: आग लगने से कई झुलसे
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित प्रसाद अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आईसीयू वार्ड में धुएं का गुबार उठते दिखाई दिया। बुधवार रात आईसीयू में आग लगने से हड़कंप मच गया। इसमें दर्जनों से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है, हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक मृतकों की संख्या को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन पदाधिकारी के आरएन पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे आग की सूचना मिलते ही टीम जब घटना स्थल पर पहुंची तो पूरा आईसीयू वार्ड काले धुंए से भरा था, जिस कारण कुछ भी देखने में कठिनाई हो रही थी।
Short circuit: आग लगने की आशंका
दमकल विभाग की टीम ने तुरंत दूसरे वार्ड के खिड़कियों को तोड़कर अंदर फंसे हुए मरीजों को बाहर निकाला और 20 से ज्यादा मरीजों सुरक्षित रेस्क्यू कर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हॉस्पिटल के जिस फ्लोर पर आग लगी वहां पांचवीं मंंजिल पर है, जिस कारण बचाव कार्य में बाधा हो रही थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Panacea Super Specialty: अस्पताल की घटना
हॉस्पिटल में इस तरह की आग की घटनाएं आए दिन देखने व सुनने को मिलती है। पिछले महीने ही 20 मई को उत्तराखंड में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसमें एक महिला मरीज की मौत हो गई थी और कई मरीज घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। बताया जा रहा था कि इसमें 12 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
2026-07-25
-
Kanwar Yatra Security : मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
2026-07-25
-
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे वाराणसी में संत की 650वीं जयंती अभियान का शुभारंभ
2026-07-25
-
2026-07-25
-
2026-07-25
-
Sonbhadra Vijay March : सोनभद्र में कांग्रेस का विजय मार्च, परीक्षा धांधली पर केंद्र सरकार पर हमला
2026-07-25
-
सोनभद्र में जितेंद्र निषाद के नेतृत्व में मनाई गई फूलन देवी की शहादत
2026-07-25
-
2026-07-25
-
2026-07-25
-
Bihar Bandh: पेपर लीक पर बिहार में उबाल, कई जिलों में भारी बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां
2026-07-25
-
असम-गुजरात में बाढ़ का कहर, 93 लोगों की मौत, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित
2026-07-25
-
दिल्ली के वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा, सेना अधिकारी के बेटे की मौत, महिला मित्र की स्थिति गंभीर
2026-07-25
-
2026-07-25
-
गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे को बचाने दौड़ी मां भी कंटेनर की चपेट में आई, दोनों की मौत
2026-07-25
-
Uttarakhand IAS Transfers: उत्तराखंड में 11 IAS और IFS अधिकारियों का तबादला, ये रही पूरी लिस्ट
2026-07-24