टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा 26 अक्टूबर से, बेहतर आवागमन के साथ व्यापारिक संबंधों को मिलेगी मजबूती

खबर सार :-

राजस्थान की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
टाटानगर से जयपुर के बीच 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

खबर विस्तार : -

जमशेदपुर: राजस्थान से झारखंड के बीच यात्रियों का आवागमन बेहतर होने जा रहा है। दोनों राज्यों के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इससे झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच रेल संपर्क बेहतर हो सकेगा। दोनों राज्यों के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से आवागमन बेहतर हो सकेगा। 26 अक्टूबर से टाटानगर से जयपुर के लिए नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। 

यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर यात्रा सुविधा

सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस नई ट्रेन सेवा की घोषणा करीब एक महीने पहले की गई थी। इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जयपुर तथा राजस्थान के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इससे राजस्थान से सामाजिक और पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों को खासा लाभ होगा। साथ ही व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकेगा। दरअसल, जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज लंबे समय से टाटानगर और जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग कर रहा था। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने नई ट्रेन सेवा शुरू कराने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार जताया है।

सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक संबंधों को मिलेगी मजबूती 

सम्मेलन के मुताबिक, नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों का आवागमन आसान होगा। इसके अतिरिक्त दोनों क्षेत्रों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। सम्मेलन के प्रतिनिधियों के अनुसार, जमशेदपुर और राजस्थान के बीच बेहतर रेल संपर्क होने से व्यापार से जुड़े लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही पारिवारिक कार्यक्रमों और घूमने—फिरने वालों को भी सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। सम्मेलन ने कहा कि रेल संपर्क शुरू होने अथवा उसका विस्तार होने से क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन का एक नया विकल्प मिलेगा। साथ ही दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, अभी इस ट्रेन की समयसारिणी, स्टेशनों पर ठहराव और संचालन से जुड़ी अन्य जानकारी नहीं उपलब्ध करायी गयी है। 
 

अन्य प्रमुख खबरें