Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले में एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां नदी में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा गांव मातम छा गया है। होली से पहले हुई इस घटना ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया है।
यह घटना जिले के केसरिया प्रखंड के राघवा पंचायत में हुई। खबरों के मुताबिक, गांव के कुछ बच्चे राघवा नदी (rakwa river) में नहाने गए थे। इसी दौरान छह बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बच्चों को डूबता देख गांव वालों ने तुरंत शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक सभी छह की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मरने वालों में धर्मेंद्र सहनी की 12 साल की बेटी दीक्षा कुमारी, प्रिया कुमारी (6) और सोनाक्षी कुमारी (9) बहनें शामिल हैं। इसके अलावा, 12 साल की सोनाली कुमारी (कामेश्वर सहनी की बेटी), 11 साल का प्रिंस कुमार (मनोज सहनी की बेटी) और 8 साल की छोटी कुमारी (मनोज कुमार सहनी की बेटी) भी डूब गईं।
इस घटना के बाद पूरी राघवा पंचायत में मातम छा गया। मृतक बच्चों के परिवार वाले गमगीन हैं। गांव में मातम छा गया है। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम