सोनभद्र: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना चोपन, थाना रॉबर्ट्सगंज और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार में भागना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस वाहनों को कई बार टक्कर मारने का प्रयास किया।
सलखन क्षेत्र में पुलिस की एसओजी टीम का वाहन तकनीकी खराबी के कारण रुक गया, जिसके बाद स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल ने मानवीय सहायता करते हुए अपनी निजी कार पुलिस को उपलब्ध कराई, जिससे पीछा जारी रखा जा सका। पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए विरंजुआ क्षेत्र तक पहुंची, जहां घेराबंदी की गई।
बताया गया कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए रास्ते में नोटों की गड्डियां भी फेंकी, लेकिन पुलिस ने बिना रुके पीछा जारी रखा। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पंजाब के लुधियाना निवासी आरोपी प्रिंस (27) के पैर में गोली लग गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। बरामदगी के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता है और जिले में ऐसे अपराधों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ेंः-Noida: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 20 गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और वाहन बरामद
अन्य प्रमुख खबरें
ओबरा में 25 दिवसीय योग शिविर जारी, प्रशिक्षक ने बताए योग के स्वास्थ्य लाभ
2026-06-09
Vortex Cup 2026: चूर्क क्लब ने झारखंड को 34 रनों से हराया, राघवेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
2026-06-09
बाबा श्रवण दास कुटी के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास, पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण
2026-06-09
पीलीभीत के बिलसंडा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
2026-06-09
2026-06-09
Shahjahanpur: विहिप और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जा और बिजली चोरी की शिकायत
2026-06-09
जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
2026-06-09
TMC दफ्तर पहुंची CID की टीम को पूर्व सांसद ने गेट पर रोका, तीखी नोकझोंक
2026-06-09
योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा
2026-06-09
केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या, पुुलिस ने शुरू की जांच
2026-06-09
तमिलनाडु में जनगणना की तैयारियां शुरू, 1.40 लाख गणनाकार करेंगे 2.80 करोड़ घरों का सर्वे
2026-06-09
जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव, जांच शुरू
2026-06-09
जमीन विवाद को लेकर हंगामा, कब्जे के आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम और एसपी से शिकायत
2026-06-09
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09