दिल्लीः जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 6 घायल
खबर सार :-
दिल्ली के मुकुंदपुर में जोरदार धमाके के साथ एक एलपीजी सिलेंडर फटने से एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: मंगलवार सुबह 9:30 बजे भलस्वा डेयरी पुलिस थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में एक जबरदस्त धमाके के बाद एक पूरी इमारत ढह गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत कुछ ही पलों में मलबे में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पुलिस के साथ मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
दिल्ली दमकल सेवा ने बताया, "हमें मंगलवार सुबह 9:37 बजे एक धमाके जैसी आवाज और उसके बाद दिल्ली के मुकुंदपुर में एक इमारत ढहने की सूचना मिली। यह जानकारी मिलते ही पांच दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। रिपोर्टों के मुताबिक, मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान में LPG सिलेंडर फटने की वजह से ढह गया। फिलहाल, तलाशी और बचाव अभियान जारी है।"
इमारत में होती थी बर्तनों की पाॅलिश
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उनकी मौजूदा वर्तमान हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तनों की पॉलिश का काम भी होता था। हालात का जायजा लेने के लिए आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
पहले भी ढही इमारत
यह भी गौरतलब है कि इस घटना से पहले, दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। उस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की।
ये भी पढ़ेंः- रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06