दूधनाथ ने संभाला ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार, बतायी प्राथमिकता
खबर सार :-
कार्यभार ग्रहण करने के बाद इं. दूधनाथ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परियोजना की सभी उत्पादन इकाइयों का सुरक्षित, विश्वसनीय और आर्थिक संचालन सुनिश्चित करना, उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार लाना तथा निगम की ऊर्जा उत्पादन संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ अभियंता एवं मुख्य अभियंता (स्तर-1) इं. दूधनाथ ने 31 मई 2026 को ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह दायित्व मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद संभाला है। निगम के आदेशानुसार उन्हें मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना के मूल कार्यभार के साथ-साथ मुख्य अभियंता, ओबरा ‘ब’ ताप विद्युत गृह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के निवासी इं. दूधनाथ विद्युत उत्पादन क्षेत्र के अनुभवी, कर्मठ और तकनीकी रूप से दक्ष अभियंता माने जाते हैं। उनका जन्म 13 जुलाई 1967 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त की तथा वर्ष 1988 में जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज से विद्युत अभियंत्रण में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक उपाधि हासिल की। इसके अलावा वर्ष 2008 में उन्होंने भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) से एनर्जी ऑडिटर की योग्यता भी प्राप्त की।
इं. दूधनाथ ने 29 दिसंबर 1989 को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। लगभग साढ़े तीन दशक के लंबे कार्यकाल में उन्होंने अनपरा और ओबरा तापीय परियोजनाओं में संचालन, अनुरक्षण, दक्षता संवर्धन तथा उत्पादन प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
उनकी पेशेवर यात्रा सहायक अभियंता से शुरू होकर अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता (स्तर-2) और मुख्य अभियंता (स्तर-1) जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंची। वर्ष 2014 में अधीक्षण अभियंता बनने के बाद उन्होंने ओबरा तापीय परियोजना की विभिन्न उत्पादन एवं अनुरक्षण इकाइयों का नेतृत्व किया। बाद में उन्होंने मुख्यालय लखनऊ में मुख्य अभियंता (थर्मल ऑपरेशन) और आर एंड एम इकाई का अतिरिक्त दायित्व भी संभाला।
वर्ष 2023 से 2026 तक उन्होंने अनपरा ‘ए’ तापीय परियोजना के मुख्य अभियंता के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। उनकी कार्यकुशलता और तकनीकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए 30 अप्रैल 2026 को उन्हें मुख्य अभियंता (स्तर-1) पद पर पदोन्नत किया गया।
ओबरा तापीय परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल और उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06