पुवायांः पुवायां नगर के मोहल्ला कसभरा स्थित प्राचीन हरदेव राजा स्थान एवं उसके आसपास चार पीढ़ियों से निवास कर रहे लौहार-बढ़ैया समाज के परिवारों को हटाए जाने की आशंका के विरोध में सोमवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी शाहजहांपुर के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के महासचिव राजेश अवस्थी तथा प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता और प्रभावित परिवारों के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि चार पीढ़ियों से निवास कर रहे परिवारों को उजाड़ने जैसी कोई कार्रवाई न की जाए तथा क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले हरदेव राजा स्थान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि लौहार-बढ़ैया समाज के परिवार कई दशकों से उक्त स्थान पर निवास कर रहे हैं। हाल के दिनों में उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता और असंतोष का माहौल व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों के अधिकारों और हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हरदेव राजा स्थान स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। संगठन ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले स्थानीय निवासियों और संबंधित पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार का सामाजिक तनाव उत्पन्न न हो।
इस दौरान पुवायां ब्लॉक संरक्षक आनंद पांडे सहित करन कश्यप, मोहित राणा, ललित रावत, सुमन देवी, महेंद्र कुमार, निशा, कमल, अर्जुन, गीता, सोनी, दयाली, विष्णु, कमल कुमार, बच्चन, सुरेश कुमार, पूजा देवी, अनीता देवी, रेणु, राम गुलाम, मीरा देवी, गोविंद कुमार, पुष्पा देवी, शंकर लाल, पप्पू, अजय कुमार, कमला देवी, सूरज कुमार, छोटेलाल, ख्याली, राम, करण, लक्ष्मी, भारती और विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करते हुए क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान किया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
ओबरा में 25 दिवसीय योग शिविर जारी, प्रशिक्षक ने बताए योग के स्वास्थ्य लाभ
2026-06-09
Vortex Cup 2026: चूर्क क्लब ने झारखंड को 34 रनों से हराया, राघवेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
2026-06-09
बाबा श्रवण दास कुटी के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास, पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण
2026-06-09
पीलीभीत के बिलसंडा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
2026-06-09
2026-06-09
Shahjahanpur: विहिप और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जा और बिजली चोरी की शिकायत
2026-06-09
जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
2026-06-09
TMC दफ्तर पहुंची CID की टीम को पूर्व सांसद ने गेट पर रोका, तीखी नोकझोंक
2026-06-09
योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा
2026-06-09
केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या, पुुलिस ने शुरू की जांच
2026-06-09
तमिलनाडु में जनगणना की तैयारियां शुरू, 1.40 लाख गणनाकार करेंगे 2.80 करोड़ घरों का सर्वे
2026-06-09
जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव, जांच शुरू
2026-06-09
जमीन विवाद को लेकर हंगामा, कब्जे के आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम और एसपी से शिकायत
2026-06-09
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09