झांसीः वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 में भारत की बेटी इमरोज खान ने बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका के बर्मिंघम में हुए इस मुकाबले में उन्होंने सेमीफाइनल में ब्राजील की खिलाड़ी और फाइनल में अमेरिका की जेनेट जॉनसन को हराया। झासी की रहने वाली इमरोज़ खान पिछले 14 वर्षों से सीआईएसएफ में सहायक उप निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हरिद्वार में तैनात हैं। उनकी बॉक्सिंग यात्रा झांसी से शुरू होकर रोहतक, बेंगलुरु होते हुए इंडिया कैंप तक पहुंची।
भारत लौटने पर इमरोज का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में तिलक व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समिति की ओर से डॉ. संदीप ने उन्हें प्रशस्ति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इमरोज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया, जिनका हमेशा उन्हें सहयोग मिला। उनके परिवार के कई सदस्य भी बॉक्सिंग में सक्रिय हैं। इमरोज खान ने बताया उन्होंने अमेरिका के बर्मिंघम में 70 किलो वेट कैटेगरी में सेमी फाइनल में ब्राजील की प्रतिद्वंद्वी एवं फाइनल में अमेरिका की ही जेनेट जॉनसन को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
इस अवसर पर डॉ. संदीप ने कहा, “हमारे जिले की बेटियाँ लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झांसी का नाम रोशन कर रही हैं। पहले शैली सिंह, अब इमरोज और जल्द ही जिया यादव तैराकी में बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।”
इस अवसर पर इमरोज की माता शबमन बेगम, पिता मो. इशाद, फैजान खान भाई, चाचा हसीन अहमद, मामू मोहम्मद अवरोर के साथ संघर्ष सेवा समिति से सूरज वर्मा, नवीन गुप्ता, अजय गुप्ता, रविंद्र सिंह, मास्टर मुन्नालाल, बसंत गुप्ता, लवशिष, लविश अरोरा, अरुण पांचाल, दीक्षा साहू, सुशांत गेडा, महेंद्र रायकवार, राहुल रायकवार, राजू सेन, राकेश अहिरवार, आशीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04