सुल्तानपुरः सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शनिवार को थाना बल्दीराय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना परिसर, हवालात, कार्यालय अभिलेख, पुलिस मेस और रिसेप्शन कक्ष का गहन अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और महिला मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र पंजीकरण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िताओं की समस्याओं के निस्तारण और फीडबैक प्रणाली की समीक्षा की गई तथा ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की समीक्षा करते हुए शराब, खनन और भू-माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस मेस का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। मेस प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि पुलिस कर्मियों को उच्च कोटि का पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए।
इसके अलावा एसपी ने कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने, आगंतुकों के साथ शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करने और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और नागरिक सेवा के स्तर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वार्षिक निरीक्षण से यह सुनिश्चित किया गया कि थाना बल्दीराय की कार्यप्रणाली आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित हो।
अन्य प्रमुख खबरें
थाने से नहीं मिला न्याय तो बरेली दरबार पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर लगाए आरोप
कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या में अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन की तैयारियां तेज, नगर निगम ने कसी कमर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Sri Ganganagar: घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति जारी, DM और SP ने किया निरीक्षण
सपा महिला महानगर अध्यक्ष ने किया होली मिलन कार्यक्रम आयोजन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
समाजवादी चिंतक बाबू शिवदयाल चौरसिया को किया गया याद, आयोजित हुई गोष्ठी
Haridwar: अवैध खनन पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित
गैस की कमी के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने की कोशिश
कोविड-19 के समय बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने की उठाई मांग, रेल मंत्री से की मुलाकात
Sri Ganganagar: श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर समिति करवाएगी जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह