गोपालगंज में 50 हजार इनामी अपराधी का एनकाउंटर, रेप मर्डर समेत कुल 12 केस का आरोपी था आकाश सिंह
खबर सार :-
बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और एक अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक 50 हजार का कुख्यात बदमाश आकाश सिंह का हाफ एनकाउंटर हुआ है।
खबर विस्तार : -
Gopalganj news: बिहार के गोपालगंज में आज सुबह ही पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी आकाश सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह 50 हजार का इनामी बदमाश है और उस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कुल 12 मुकदमें दर्ज है।
50 हजार इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर
आकाश सिंह गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव का रहने वाला है। शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार आकाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ सालों से वह जेल में बंद था और 2021 में ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से आने के बाद भी वह अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।
आकाश के दोनों पैरों में लगी गोली
पुलिस ने बताया कि उन्हें थावे बंजारी बायपास रोड के आसपास आकाश और उसके बाकी साथियों के होने की गुप्त सूचना मिली। जहां वो किसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे। सूचना पाकर टीम तुरंत वहां पहुंच गई। इसकी जानकारी जब आकाश को हुई तो दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और उसने आकाश के दोनों पैर में गोली मार दी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद एफएसएल टीम ने उसके पास से मिले कपड़े व सामान का सैंपल कलेक्ट किया।
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि टीम, शराब तस्करों, पशु तस्करों और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसमें डीआईयू की टीम भी सक्रिय नजर आई। हर तरह से अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी चल रही है। इसी कारण आज के कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी को पकड़ा जा सका। इसके अलावा एक अन्य जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी को ढेर कर दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
चार-पांच महीनों से अंधेरे में जी रहे ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
2026-07-28
-
यूपी रोडवेज: रखरखाव पर 5 करोड़ खर्च, फिर भी 30 बसें बंद, निजी एजेंसियों पर सवाल
2026-07-28
-
लखनऊ ट्रैफिक डायवर्जन: सावन महीने में इन रास्तों पर जाने से बचें, बुद्धेश्वर और मनकामेश्वर मंदिर के पास लागू हुआ नया रूट प्लान
2026-07-28
-
प्रयागराज पुलिस का बड़ा एक्शन: माफिया अतीक अहमद की एक सौ दस करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क
2026-07-28
-
गाजीपुर शस्त्र लाइसेंस जांच: माफिया मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, पांच मुकदमे दर्ज
2026-07-28
-
Jhansi: मृत समझे गए युवक की पहचान निकली गलत, दिल्ली से लौटे बेटे ने खोली सच्चाई
2026-07-28
-
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS का ट्रांसफर, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले
2026-07-28
-
बिजली की समस्या रहने पर बुधवार को कई क्षेत्रों में नहीं पहुंचेगा पानी
2026-07-28
-
ऑपरेशन मुस्कान: लखनऊ पुलिस ने 10 महीने से लापता किशोर को हरियाणा से किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां
2026-07-28
-
हिमाचल के 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पांवटा साहिब में सभी स्कूल बंद
2026-07-28
-
CM मोहन यादव ने दी 3,300 करोड़ की सौगात, MP में 83 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार रुपये
2026-07-27
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27