रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एसपी से की नियमों के पालन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
खबर सार :-
राजस्थान रोडवेज के संयुक्त मोर्चे के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, ताकि श्री गंगानगर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा जारी 'नो-पार्किंग ज़ोन' आदेशों के पालन पर चर्चा की जा सके। रोडवेज कर्मचारियों को पेश आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने SDM के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर रोडवेज बस अड्डे के आसपास नो-पार्किंग जोन संबंधी आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उपखंड अधिकारी (एसडीएम) द्वारा पूर्व में जारी किए गए नो-पार्किंग जोन के आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है, जिससे रोडवेज कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संयुक्त मोर्चे के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि रोडवेज बस अड्डे के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने के कारण यातायात बाधित होता है। इससे बसों की आवाजाही प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा की। वार्ता के दौरान उन्होंने तत्काल ट्रैफिक पुलिस के संबंधित अधिकारी से फोन पर बातचीत कर एसडीएम के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नो-पार्किंग जोन के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद संयुक्त मोर्चे का प्रतिनिधिमंडल ट्रैफिक पुलिस की टीआई से भी मिला। हालांकि मोर्चे के पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम के निर्देशों की पालना नहीं की गई तो रोडवेज कर्मचारी स्वयं निजी स्तर पर बस अड्डे के गेट के आसपास वाहनों को रोकने के लिए मजबूर होंगे।
संयुक्त मोर्चे ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर माहर, जिला उपाध्यक्ष अंग्रेज सिंह संधू, फेडरेशन के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अवतार सिंह सिधू, गुरमीत सिंह बराड़, फेडरेशन सचिव हरीकिशन यादव, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष, संरक्षक मनोज सुधार, जसविंद्र सिंह भुट्टर तथा अमरजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संयुक्त मोर्चे ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06