Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या मर्डर केस में आरोपी के एनकाउंटर की मांग तेज, पुलिस को मिली 1 घंटे की मोहलत
खबर सार :-
गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान हत्याकांड के मामले में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। बकरीद के दिन 17 वर्षीय बच्चे को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की जा रही है।
खबर विस्तार : -
Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्याकांड के बाद आरोपी के खिलाफ एनकाउंटर की मांग तेज हो गई है । हिंदू संगठन द्वारा लगातार एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को एक घंटे का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सूर्या की मां ने भी असद के एनकाउंटर की मांग की है। परिवार वालों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक हत्यारे का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तब तक सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
पार्टी देने के बहाने दिया घटना को अंजाम
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई की शाम को 17 वर्षीय सूर्या चौहान को उसके कुछ दोस्तों ने पार्टी देने के बहाने घर बुलाकर चाकु से गोद डाला, जिसके बाद सूर्या गंभीर रुप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मामले को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दो लोग नाबालिग हैं, जबकि मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार अभी भी फरार चल रहा है।
विरोध करने पर चाकु से किया वार
मृतक की मां का कहना है कि असद बकरीद के दिन सूर्या को अपने घर ले गया, जहां उसने असद से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते देखा है। सूर्या के न कहने पर असद ने उस पर चाकू से वार कर दिया। सूर्या के भाई ने बताया कि असद ने उससे बकरा हलाल होते हुए देखने के लिए अंदर जाने को कहा, लेकिन जब उसने जाने से मना कर दिया तो, असद उसे गालियां देने लगा। सूर्या ने जब इसका विरोध किया तो असद ने उसके पेट में चाकू से कई बार वार कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना का वीडियो सीसीटीवी मे कैद
इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के करीब असद और सूर्या के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सूर्या को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06