UP Electricity Bill Hike: पेट्रोल-डीजल, गैस, दूध के दाम बढ़ने के बाद अब बिजली भी महंगी होने जा रही है। बिजली संकट के बीच उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL ) ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। UPPCL ने 10 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा चार्ज ( Fuel Surcharge Hike) लगाने का फैसला किया है। आसान शब्दों में कहें, तो अब हर 100 रुपये पर 10 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा।
दरअसल UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज ( Fuel Surcharge Hike) 10 प्रतिशत का इजाफा किया है। अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये अधिक देना होगा। इस कदम का असर प्रदेश के सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। यह चार्ज हर माह बिजली के बिल में जुड़कर आता है। इस बार ये शुल्क 10 प्रतिशत आएगा। जिसके चलते जून का बिल ज़्यादा आएगा। माना जा रहा है कि UPPCL जून के बाद के महीनों में भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकता है।
बता दें कि यह कोई नया ऑर्डर नहीं है, बल्कि एक प्रोसेस है जो जनवरी 2025 से चल रहा है। यह बढ़ोतरी मार्च 2026 महीने के लिए 10% 'फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज' (FPPAS) की वजह से है, जो जून 2026 के बिल में जोड़ा जाएगा। यूपी इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने 8 जनवरी, 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी करके यह नियम बनाया था कि किसी भी एक महीने का FPPAS चौथे महीने के बिल में जोड़ा जाएगा। सरकार के इस फैसले के राज्य के लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि यह सरचार्ज बिजली की ज़्यादा डिमांड और दुनिया भर में फ्यूल की बढ़ती कीमतों की वजह से है। सरचार्ज बढ़ने से उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। UPPCL के मुताबिक यह सरचार्ज बिजली खरीदने और ट्रांसमिशन की लागत में होने वाले ज़्यादा खर्चों की भरपाई के लिए लगाया जाता है।
दरअसल मिडिल ईस्ट संकट के बीच फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल, डीज़ल और दूसरी चीज़ों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। मिडिल ईस्ट संकट के बीच फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीजें के दामों में बढ़ोतरी की गई है। अब बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Tiffany Trump: आगरा पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, पति संग किया ताजमहल का दीदार
2026-05-30
मणिपुर में उग्रवादी हमले के विरोध में ट्रांसपोर्ट सेवा ठप, हाईवे पर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक
2026-05-30
Weather Update: झारखंड में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 11 जिलों में अलर्ट
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
गोपालगंज में नाव पलटने से तीन बच्चियां लापता, इसके पहले 14 लोग हुए हादसे का शिकार
2026-05-30
गोपालगंज में 50 हजार इनामी अपराधी का एनकाउंटर, रेप मर्डर समेत कुल 12 केस का आरोपी था आकाश सिंह
2026-05-30
इंदौरः रसोमा चौराहे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
2026-05-30
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रैक्टर-ट्राॅली रेत वापस नदी में डलवाई, 2 मशीनें जब्त
2026-05-30
MP Weather: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में तेज बारिश और गिरे ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी
2026-05-30
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29