खबर का असर: फर्जी क्लीनिक फिर हुआ सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
खबर सार :-
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अमरिया क्षेत्र में संचालित अन्य फर्जी क्लीनिकों और अवैध लैब संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में ऐसे कई क्लीनिक और लैब संचालित होने की चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं, जहां बिना डिग्री और बिना वैध अनुमति के इलाज किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः अमरिया ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक फर्जी क्लीनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए जाने के बावजूद दो दिन बाद ही क्लीनिक दोबारा खुल गया। मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को फिर से सील कर दिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, अमरिया क्षेत्र के एक गांव में बिना मान्यता और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित फर्जी क्लीनिक के खिलाफ शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर छापेमारी की थी। जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया था। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई के महज दो दिन बाद ही सील किया गया क्लीनिक फिर से खुल गया और संचालन शुरू हो गया।
जब इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंची तो इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोबारा जांच करते हुए क्लीनिक को फिर से सील कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्लीनिक को पुनः सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण संचालित फर्जी क्लीनिक, अवैध लैब और बिना डिग्री के चिकित्सा कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ अब लगातार अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06