पीलीभीत: जनपद में 26 फरवरी 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला राजकुमारी अपने टुकटुक पर बैठकर अमरगंज से लवली खेड़ा जा रही थी। मीरपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर सोनालिका चला रहे निखिल कुमार ने तेज गति से ट्रैक्टर चलाया और महिला की टुकटुक से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण महिला का एक हाथ पंजे से कटकर दूर जा गिरा, वहीं दूसरा हाथ तीन जगह से टूट गया।
महिला का इलाज बरेली में चल रहा है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर है। घायल महिला के पति बेचेलाल पुत्र हुलासी राम, निवासी अमरगंज गांव, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 26 फरवरी 2026 को मेरी पत्नी राजकुमारी टुकटुक में अमरगंज से लवली खेड़ा जा रही थी। रास्ते में निखिल कुमार पुत्र नवनीत, निवासी अमरगंज, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत मीरपुर पुलिया के पास आया और ट्रैक्टर सोनालिका को तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए टुकटुक के किनारे बैठी राजकुमारी को टक्कर मार दी, जिससे राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राजकुमारी के पति बेचेलाल ने मीडिया को बताया कि राजकुमारी का हाथ कलाई से कटकर मौके पर ही गिर गया था, और दूसरा हाथ तीन जगह से टूटा हुआ था। मौके पर 112 पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद घायल राजकुमारी को 112 पुलिस ने पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा, जहां घायल राजकुमारी की हालत गंभीर थी। डॉक्टर ने परिवार वालों से लखनऊ ले जाने को कहा, लेकिन हालत गंभीर होने और समय की कमी के कारण परिवार वाले घायल राजकुमारी को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां घायल राजकुमारी का इलाज चल रहा है।
पीड़िता ने जहानाबाद थाने में शिकायत देकर उक्त ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस उपायुक्त सदर नताशा गोयल ने बताया है कि उक्त मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े