पीलीभीत: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी पूरनपुर, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, थाना हजारा पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च नेपाल में 05 मार्च को प्रस्तावित चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान सीमा क्षेत्र में सघन भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने के लिए जागरूक किया गया। सीमा पर सतर्कता बढ़ाते हुए अवैध आवागमन और तस्करी की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसी क्रम में थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम बेल्हा एवं टाटरगंज में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। काउंसलिंग विशेषज्ञों और पुलिस टीम ने ग्रामीणों तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में प्रति माह नियमित रूप से मेडिकल एवं नशा मुक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को समय पर उपचार और परामर्श मिल सके।
आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना हजारा में पीस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई। तत्पश्चात थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों, शस्त्रागार और मालखाना की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
Noida Protest : नोएडा में फिर कर्मचारियों ने काटा बवाल, भारी पुलिस बल तैनात
डिवाई में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा साहेब की भव्य शोभा यात्रा, गूंजे 'जय भीम' के नारे
सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
भीषण गर्मी में राहत: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं को वितरित किया ORS
भरतपुर में मनाई गई भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती, जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गूंजी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Sultanpur: आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, एमएलसी ने की विद्यालय गोद लेने की घोषणा