झांसी : रेल मंडल के पीआरऒ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी रेल मंडल को एक-एक आरसीआरवी वैन प्राप्त हो गई है जिसका सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। अब झांसी रेल मंडल में रेल दुर्घटना या ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की अवस्था में घंटों राहत वैन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब झांसी रेल मंडल को अत्यधिक सुविधा से लैस रोड कम रेल व्हीकल मिल गया है।
इसका ट्रायल भी झांसी कानपुर रेल खंड पर चिरगांव तक हो चुका है। यह व्हीकल रोड पर चलने के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी दौड़ने में सक्षम है। इस व्हीकल को टाटा 407 ने बनाया है। अब रेलवे ट्रैक पर कोई भी दुर्घटना होने पर इस वाहन की सहायता से तुरंत सहायता पहुंचाना संभव होगा।
इस वाहन में आगे की तरफ 250 मिमी के लोहे के पहिए तथा पीछे की तरफ 750 मिमी के दो पहिए भी लगाए गए हैं। यह वाहन तीन कैमरे से भी लैस है। जो लगातार 15 दिन तक ट्रैक की रिकॉर्डिंग कर सकता है। ट्रेन अगर किसी सुनसान जगह पर फंस जाती है या ट्रैक में कोई दिक्कत आती है तो इस वाहन की सहायता से सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग द्वारा सहायता तुरंत पहुंचाई जा सकती है।
इस वाहन का उपयोग फायर टेंडर और एंबुलेंस के लिए भी किया जा सकता है। इसमें 40 लीटर का वॉटर टैंक भी लगा है जो कमर्शियल टेंडर के बराबर प्रेशर देता है क्योंकि यह वाहन तीन कैमरा से लैस है। अतः इसके द्वारा ट्रैक की बारीकी से जांच भी संभव है इनकी सहायता से ट्रैक का 15 दिन तक बारीकी से निरीक्षण एवं परीक्षण किया जा सकता है। अब इसके द्वारा ट्रैक मेंटेनेंस का काम दिन और समय के साथ भी रिकॉर्ड हो सकता है। इस इस वाहन के आ जाने से अब यह सुनिश्चित हो जाएगा कि ट्रैक ठीक है एवं ट्रेन बिना किसी रूकावट के गुजर सकती है
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03