झांसी : रेल मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का भव्य व सफल आयोजन किया गया। रेल मंत्रालय तथा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को इस अवसर पर नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को संबोधित किया और उन्हें सरकारी सेवा में नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। आप सभी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ देश की सेवा करें। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार बी एल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सांसद अनुराग शर्मा एवं मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एस बालचंद्र अय्यर की उपस्थिति में 201 नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इनमें से सर्वाधिक अभ्यर्थी रेलवे विभाग से 167 (झांसी मंडल -94, प्रयागराज मंडल 73) के रहे। इनके अतिरिक्त उच्च शिक्षा मंत्रालय, ईएसआईसी, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, संस्कृति मंत्रालय सहित अन्य विभागों से कुल 34 अभ्यर्थी थे।
नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि रोजगार मिलना हर व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल होता है। यहां कई ऐसे अभ्यर्थी मौजूद हैं जो अपने परिवार या गांव से सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं। आप सभी उन लोगों के लिए उदाहरण बनेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे। देश सेवा करते हुए अपना भविष्य उज्जवल बनाते रहिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजिनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण सहित अन्य अधिकारीगण, संस्कृति मंत्रालय, ईएसआईसी, उच्च शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04