लखनऊ: आलमबाग क्षेत्र में 3 जुलाई को दीपक पतंग सेंटर के पास हुई चेन स्नैचिंग की घटना के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में, आज देर रात आलमबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह अपराधी लगभग 57 मुकदमों में वांछित था और अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय था। थाना क्षेत्र आलमबाग में हुयी मुठभेड के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त मध्य ममता रानी चौधरी ने मीडिया को बताया कि इस मामले में थाना आलमबाग और मानकनगर के थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई थीं। ये टीमें लगातार चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी थीं।
आज रात जब पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि 3 जुलाई को लूटी गई चेन को लेकर अपराधी बेचने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी गश्त तेज कर दी। पुलिस को देखकर एक बदमाश मोटरसाइकिल से तेजी से भागा। भागते समय उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। जब पुलिस उसके करीब पहुंची, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर गोली चला दी।
पुलिस बल ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतेंद्र निषाद पुत्र मुनेश्वर लाल बताया, जो पारा क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस ने जब सतेंद्र निषाद के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसके खिलाफ लगभग 57 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। यह एक अंतरजनपदीय स्तर का अपराधी पाया गया है, जो विभिन्न जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। जानकारी के मुताबिक, वह बाराबंकी से गैंगस्टर एक्ट में भी अभियुक्त था, और लगभग आठ मुकदमों में उसे पहले ही सजा हो चुकी थी। घटनास्थल से पुलिस ने सतेंद्र निषाद के पास से दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा (कट्टा) और उसकी मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही, लूटी गई टूटी हुई चेन भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
इस गिरफ्तारी को लखनऊ पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सतेंद्र निषाद जैसा शातिर और कई मुकदमों में वांछित अपराधी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश भी जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03