Russia-Ukraine War: मिसाइल हमलों से दहला कीव, कई औद्योगिक इमारतें नष्ट, 17 लोगों की मौत
खबर सार :-
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और आस-पास के इलाकों में रातभर मिसाइलें दागीं। इन हमलों में कई औद्योगिक इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। 17 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं।
खबर विस्तार : -
कीव: यूक्रेन की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में रातभर हुए रूसी हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा आम नागरिक घायल हो गए। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने रात के दौरान 24 बैलिस्टिक मिसाइलें और चार एंटी-शिप मिसाइलें दागीं। गौरतलब है कि पहली बार वायु सेना ने अपने बयान में इनमें से किसी को भी मार गिराने (इंटरसेप्ट करने) का जिक्र नहीं किया। यूक्रेनी सैन्य सूत्रों के अनुसार, सेना के पास मिसाइल इंटरसेप्टर का भंडार बहुत कम हो गया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "रिपोर्ट के अनुसार, कीव और कीव क्षेत्र पर रूस के बड़े हमले में 44 लोग घायल हुए हैं। दुख की बात है कि 17 लोगों की जान भी चली गई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" जेलेंस्की ने पोस्ट में आगे लिखा, "यह एक बहुत बड़ा हमला था। इसमें 24 बैलिस्टिक मिसाइलें, चार 'जिरकॉन/ओनिक्स' मिसाइलें और 115 अन्य ड्रोन शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में 'डिकॉय ड्रोन' (धोखा देने वाले ड्रोन) भी थे।"
एक महीने में कम से कम 377 नागरिकों की मौत
एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन में रूसी हमलों में कम से कम 377 आम नागरिक मारे गए और 2,129 अन्य घायल हुए। यह अप्रैल 2022 के बाद से एक महीने में हताहतों की सबसे ज्यादा संख्या थी। चार साल से ज्यादा समय पहले युद्ध शुरू होने के बाद से यह हमलों का सबसे घातक महीना था। रूस का हालिया रात का हमला 'वाइल्डबेरीज' (Wildberries) नाम की रूसी ई-कॉमर्स कंपनी के मामले में जवाबी कार्रवाई जैसा लगता है; यूक्रेन ने हाल ही में कंपनी के गोदामों को निशाना बनाया था।
कई औद्योगिक इमारतों को पहुंचा नुकसान
रूस ने यूक्रेनी राजधानी और उसके आस-पास के गोदामों और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया। हमले में कई औद्योगिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। टेलीग्राम पोस्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "इस हमले का मुख्य निशाना आम नागरिकों के कारोबार से जुड़े गोदाम थे।" उन्होंने बताया कि एक ब्रुअरी (बीयर बनाने का कारखाना), हार्डवेयर स्टोर का गोदाम, रेलवे स्टेशन और अन्य बुनियादी ढांचे की सुविधाओं को निशाना बनाया गया।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की मदद की अपील
यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को कहा, "बचावकर्मी खतरनाक हालात में काम कर रहे हैं। रूस के और हमलों का खतरा बना हुआ है।" रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में जमीन से दागे जाने वाले सटीक-निर्देशित हथियारों (precision-guided weapons) और लंबी दूरी तक मार करने वाले स्ट्राइक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। जेंलेंस्की ने एक बार फिर यूक्रेन के सहयोगियों से रूसी मिसाइलों को मार गिराने के लिए जरूरी सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के लिए अमेरिका में बने इंटरसेप्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यह एकमात्र ऐसा रक्षा सिस्टम है जो कुछ खास तरह की एडवांस्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।
ये भी पढ़ेंः- ट्रंप गोल्फ क्लब में फेडरल एजेंटों ने संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार
यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख के नेतृत्व में रूस पर हमले तेज
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल ड्रापाटी की नियुक्ति के बाद कीव की ओर से हमले तेज़ हो गए हैं। राजनयिक ने कहा, "मेजर जनरल ड्रापाटी ने 21 जुलाई को पद संभाला। तब से, लगभग 950 आम नागरिक प्रभावित हुए हैं। उनमें से 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। इस दौरान, कम से कम 45 बच्चे प्रभावित हुए, जिनमें से 15 की मौत हो गई। ड्रापाटी की बदली हुई रणनीति के तहत, सार्वजनिक बसों, गाड़ियों, खेती की मशीनों और एम्बुलेंस पर हमले बढ़ गए हैं।"
यूक्रेन ने रूस के गोदामों पर ड्रोन हमले किए
यूक्रेन ने सोमवार रात भर रूस में कई गोदामों को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया। ये गोदाम निजी कंपनियों के हैं। इन हमलों में कम से कम पाँच लोग मारे गए। कार्यवाहक क्षेत्रीय गवर्नर विटाली कोरोल्योव ने जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि चेखोव शहर में एक गोदाम पर हुए ड्रोन हमले में पाँच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। इस बीच, सेंट पीटर्सबर्ग में तीसरे रूस-कजाकिस्तान मीडिया फोरम में बोलते हुए, रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुज़िन ने कहा कि यूक्रेनी सरकार रूस के भीतर आर्थिक बुनियादी ढाँचे की सुविधाओं पर हमला करके तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ेंः- चीन को आर्थिक एवं सामरिक फायदा दे रहा बांग्लादेश
अन्य प्रमुख खबरें
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28
-
फिलीपींस में मुद्दे पर बोलेंगे राजनाथ, रक्षा सहयोग पर बनाएंगे सहमति!
2026-10-27
-
शक्तिशाली होने का सपना देख रहा Pakistan, तीन देश बनाएंगे organization
2026-10-27
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26