रूस-यूक्रेन युद्ध: गम है तो गुस्सा भी है
खबर सार :-
रूस और यूक्रेन युद्ध की तपन अब भारत भी पहुंच गई है। देशभर में इसकी कड़ी निंदा की जा रही है, क्योंकि नाविकों पर जिस तरह से हमले किए गए हैं, वह सभ्य समाज की महत्वाकांक्षी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं बन सकते। ऐसी कार्रवाईै कूटनीतिक नहीं है, तो होड वाला तरीका भी नहीं है। यदि अपने देश के मानव मूल्य समझते हैं तो यह समझना होगा कि जिनका युद्ध से लेना-देना नहीं था, उनको मौत के घाट उतारा गया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, रूस और यूक्रेन युद्ध की तपन अब भारत भी पहुंच गई है। देशभर में इसकी कड़ी निंदा की जा रही है, क्योंकि नाविकों पर जिस तरह से हमले किए गए हैं, वह सभ्य समाज की महत्वाकांक्षी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं बन सकते। ऐसी कार्रवाईै कूटनीतिक नहीं है, तो होड वाला तरीका भी नहीं है। यदि अपने देश के मानव मूल्य समझते हैं तो यह समझना होगा कि जिनका युद्ध से लेना-देना नहीं था, उनको मौत के घाट उतारा गया है। इसके बाद भी किसी प्रकार का प्रायष्चित नहीं है। इधर भारत में रूसी सेना की इस विध्वंसक कारनामा का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
जहां-जहां खबर, वहां-वहां आक्रोश
उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला एक युवक रूस और यूक्रेन युद्ध में मारा गया है। जैसे ही देवरिया के लोगों को जानकारी मिली, परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ जहां-जहां खबर पहुंची, वहां-वहां आक्रोश फैल गया। अब मुश्किल तो इस बात की है कि परिवार की लोगों को थोड़ी तसल्ली, तब मिल जाएगी जब उनके बेटे का पार्थिव शरीर घर पहुंचा दिया जाएगा। यद्यपि भारतीय दूतावास और इससे संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की युवक अभिषेक का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।
कई और लोगों के लापता होने की हैै खबर
परिजनों में सबसे पहले 26 वर्षी अभिषेक निषाद की मौत की खबर गौरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी कौशल निषाद को मिली थी। कौशल के पास यह जानकारी उसे उस एजेंट ग्रुप ने दिया था, जिसने अभिषेक को काम पर लगवाया था। अभिषेक 10 जून को ही मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से माल वाहक जहाज पर नाविक के रूप में काम करने के लिए ले जाया गया था। जो जानकारी एजेंट के माध्यम से अभिषेक के पिता को मिली है, उसमें बताया गया है कि रविवार को जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था। इसी दौरान उड़ीसा बंदरगाह के निकट हमले हुए थे और जहाज को निशाना बना लिया। यह केवल अकेला अभिषेक नहीं था, अभी और भी कई लोगों के लापता होने की खबर हैै। रूस और यूक्रेन का युद्ध रुक नहीं रहा है। इसमें पिछले दिनों जो हमले हुए, उससे तो अब यही लगने लगा है कि समुद्री मार्गाें पर भी कोई सुरक्षित नहीं है।
पूरे विश्व के लिए हैै चिंता जनक
जानकारी मिली है कि जिस दौरान जहाज पर हमला किया गया वह केवल पहला हमला नहीं था, रूसी सेना ने पूरी रात यूक्रेन के सैनिक ठिकानों पर हमले किए थे। यह जानकारी भी रूसी रक्षा मंत्रालय ने ही आगे बढ़ाई है, जो बयान रविवार रात जारी किया गया था, उसमें बताया गया है कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले 24 घंटे में 774 यूक्रेनी फिक्स्ड विंग ड्रोन और 13 निर्देशित हवाई बम को मार गिराया है। यद्यपि व्यावसायिक जहाज को निशाना बनाना और निर्दोष चालक दल के सदस्य की जान लेना, यह युद्ध नियमों के खिलाफ है। यह है घटना पूरे विश्व के लिए चिंता जनक भर है, क्योंकि समुद्री रास्तों से ही व्यापारिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाती है। इस कार्रवाई से विष्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
जहाज पर 17 मेंबर मौजूद रहे
भारत ने इसकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता रणबीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए है। जो लोग प्रभावित हुए हैं, उनकी मदद के लिए प्रयास भी किया जा रहे हैं। यह भी कहा गया है कि हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हुई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है और बताया है कि जहाज पर 17 मेंबर मौजूद रहे। जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी थे। बहरहाल अब पूरे भारत में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। जो गुस्सा है, वह अब दिखने भी लगा है। इधर देवरिया दुखी है तो पूरे भारत के लोगों का गुस्सा भी सामने है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग पर आयोजित की कार्यशाला
2026-08-19
-
बसपा ने सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी चुनाव आयोग के कामों की जिम्मेदारी
2026-08-19
-
जौहर ट्रस्ट व विश्वविद्यालय मामले में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी
2026-08-19
-
भजापा की राष्ट्रीय टीम में MP के 6 नेताओं को मिली जगह
2026-08-17
-
नितिन नवीन की नई टीम में पुराने चेहरे, बड़े पदों पर स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे
2026-08-17
-
‘दिमागी नक्सली कौन है?’ PM मोदी के बयान पर केजरीवाल का हमला
2026-08-17
-
सांसद इमरान मसूद के विवदित बोल- कहा, पहले भी नहीं गाया, आगे भी नहीं गाऊंगा वंदे मातरम
2026-08-17
-
आशीष बनर्जी के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख
2026-08-16
-
सोनिया गांधी ने किया 'वंदे मातरम्' अपमान ! शिकायत दर्ज
2026-08-16
-
छात्रों ने शुरू की घेराबंदी, लगाया आरोप, खेल-खेल रहे हैं राहुल गांधी
2026-08-16
-
Vande Mataram controversy: अमित शाह ने बोला सोनिया गांधी पर हमला
2026-08-16
-
अखिलेश यादव ने AI वीडियो के जरिए भाजपा पर बोला हमला
2026-08-16
-
टीवीके सरकार के 100 दिन के शुरूआती आंकड़े आशाजनक, निवेश पर जोर
2026-08-16
-
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का मिला शव, चौंकाने वाली हो सकती है जांच रिपोर्ट
2026-08-16
-
मोदी जैसा पीएम होता तो लाखों हिंदुओं का कत्लेआम नहीं होता: योगी आदित्यनाथ
2026-08-14