यूएस प्रेसीडेंट के कैलिफोर्निया दौरे से पहले ट्रंप गोल्फ क्लब के पास हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार
खबर सार :-
यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ट ट्रंप के कैलिफोर्निया के रांचो पालोस वर्डेस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में फेडरल एजेंटों ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कैलिफोर्निया के डाउनी के रहने वाले 38 साल के जीनिन जॉन टैले के तौर पर हुई।
खबर विस्तार : -
लॉस एंजिल्स: कैलिफोर्निया के रांचो पालोस वर्डेस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में फेडरल एजेंटों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, फेडरल एजेंटों की ओर से गोल्फ कोर्स में एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मंगलवार (अमेरिकी समय) को उस समय सार्वजनिक की गई, जब यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप को उसी स्थान पर फंड रेजिंग डिनर में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होना था। यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप के रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के चंदा कार्यक्रम में शामिल होने से कुछ घंटे पूर्व अधिकारियों ने एक सशस्त्र व्यक्ति की गिरफ्तारी की घोषणा की। यह संदिग्द व्यक्ति सप्ताह के अंत में गोल्फ क्लब परिसर में देखा गया था। संघीय जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि क्या उस व्यक्ति ने यूएस प्रेसीडेंट के लिए कोई खतरा पैदा किया था।
38 वर्षीय जीनिन जॉन टैले के तौर पर हुई संदिग्ध की पहचान
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इस बात की जांच कर रही है कि क्या संदिग्ध से राष्ट्रपति ट्रंप को कोई खतरा था। सीएनएन के अनुसार, जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह घटना राष्ट्रपति के लिए किसी संभावित खतरे से जुड़ी थी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि संदिग्ध सक्रिय रूप से हमले की योजना बना रहा था, साथ ही यह भी कहा गया कि जांच अभी जारी है। संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया के डाउनी के रहने वाले 38 वर्षीय जीनिन जॉन टैले के तौर पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि जब डेप्युटी ने उसे हिरासत में लिया, तो उसके पास छिपाकर रखी गई बंदूक और प्रतिबंधित गोला-बारूद था। शेरिफ विभाग के अनुसार, टैले को गोल्फ क्लब के मैदान में तस्वीरें लेते और वीडियो रिकॉर्ड करते देखा गया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि ऐसा लग रहा था कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से पहले उस जगह पर "सुरक्षा-योजना गतिविधियों" पर नजर रख रहा था।
ट्रंप के कार्यक्रमों में सुरक्षा एजेंसियों की रहती है कड़ी सुरक्षा
अधिकारियों ने यह भी बताया कि टेले के खिलाफ एल सेगुंडो पुलिस डिपार्टमेंट एक अलग डकैती के मामले में जांच कर रहा है। उस जांच के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है। जब शेरिफ विभाग ने गिरफ्तारी की घोषणा की, तब राष्ट्रपति ट्रंप 'एयरफोर्स वन' से कैलिफोर्निया जा रहे थे। इस घटना के बावजूद, मंगलवार शाम को उनके रैंचो पालोस वर्देस गोल्फ़ कोर्स में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के डिनर में शामिल होने का उनका कार्यक्रम तय रहा। यह सुरक्षा संबंधी चिंता ऐसे समय में सामने आई है, जब सुरक्षा एजेंसियां राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के आस-पास कड़ी सुरक्षा बनाए हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरों से पहले फ़ेडरल, राज्य और स्थानीय अधिकारी आम तौर पर व्यापक सुरक्षा इंतजामों के लिए तालमेल स्थापित करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों वाली जगहों के आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लिया जाता है। सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के जांचकर्ता संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों, इरादों और सुरक्षा पर पड़ने वाले किसी भी संभावित असर की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि जब तक जांच चल रही है, तब तक वे किसी भी तरह के कयास लगाने से बचें।
सेंटकॉम ने होर्मुज स्ट्रेट से 1,000 से ज्यादा जहाजों को सुरक्षित निकाला
खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा कि रणनीतिक रूप से होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेना ने 1,000 से ज्यादा जहाजों को इस रास्ते से सुरक्षित पार कराया है। सेंटकॉम ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया, "होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला और सुरक्षित है। पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के अनुचित रवैये के बावजूद 1,000 से ज्यादा जहाजों को इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से सफलतापूर्वक निकलवाया है। यह सिलसिला अब भी जारी है।
अमेरिका ने खाड़ी में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रखी है
अमेरिका ने खाड़ी में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रखी है ताकि अंतरराष्ट्रीय पानी में व्यापारिक आवाजाही बेरोकटोक हो सके। सेंटकॉम ने कहा कि वह इलाके में नौवहन की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। सेंटकॉम ने जानकारी दी कि 4 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 45 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदला, 2 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों की तलाशी ली ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। अमेरिकी युद्धपोत यूएस बॉक्सर भी इस समय तैनात है और निगरानी कर रहा है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है। यहीं से दुनिया के तेल और गैस का बड़ा हिस्सा जहाज से परिवहन के जरिए गुजरता है। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वाशिंगटन ईरान से बातचीत कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने को लेकर समझौता हो सकता है।
सबसे बड़ी प्राथमिकता होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है
सिन्हुआ के मुताबिक, सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट ने कहा, "हम ईरानियों से बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज या कल तक होर्मुज स्ट्रेट खोलने और इस संघर्ष को सामान्य स्थिति की तरफ ले जाने का समझौता हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जहाजों से टोल ले सकेगा, तो उन्होंने कहा, "यहां आवाजाही की आजादी होगी। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जैसे ही खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाज दोबारा चलने लगेंगे, शिपिंग और सामान के दाम और गिरेंगे। उनके मुताबिक, इस रुकावट से सिर्फ ऊर्जा ही नहीं, बल्कि खाद, रिफाइंड पेट्रोलियम और औद्योगिक गैसों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका का लंबा लक्ष्य ईरान के पास कोई भी परमाणु हथियार न हो, यह सुनिश्चित करना है। लेकिन अभी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है। इसके लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें-पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद, कच्चे तेल में नरमी का रुख, 83 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड
अन्य प्रमुख खबरें
-
ढाका में अशांति, हिंसा में 100 जख्मी, कालेज से मेडिकल कालेज तक तनाव
2026-08-05
-
17 देशों के 25 लोगों की नागरिकता रद्द करेगा अमेरिका, प्रक्रिया शुरू
2026-08-04
-
पीओके में मीडिया पर पाबंदी, कई पत्रकार हिरासत में, इंटरनेट भी बंद
2026-08-04
-
मुश्किल में बंगाल के छह मंत्रियों के परिवार, हनी ट्रैप में फंसा ले गई अर्पिता सरकार
2026-08-04
-
ट्रंप की धमकी के बीच होर्मुज पर ईरान की नई प्लानिंग
2026-08-04
-
मुश्किल में अमेरिकी राष्ट्रपति, अपनों ने खड़ी कर दी दीवार
2026-08-04
-
होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी स्टील की दीवार, गिड़गिड़ाता रहेगा ईरानः ट्रंप
2026-08-04
-
बलूचिस्तान में BLF का बड़ा दावा: 48 हमलों में 97 पाक सैनिक मारे गए
2026-08-04
-
दक्षिण कोरिया में गर्मी का कहर, 100 साल का टूटा रिकाॅर्ड
2026-08-03
-
POK में हालात बेकाबू, प्रदर्शन से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
2026-08-03
-
350 से अधिक BRICS प्रतिनिधियों को लखनऊ में अपना पक्ष रखने का मौका मिला
2026-08-03
-
क्यूबा में छाया देशव्यापी अंधेरा, पावर प्लांट फेल होने से ठप हुई आपूर्ति
2026-08-03
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की घोषणा के बाद बदला रुख
2026-08-03
-
19 साल बाद कोलकाता में बोलीं नसरीन, कहा शेख हसीना को वापस बुलाए सरकार
2026-08-03
-
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत
2026-08-02