Libya में सैन्य कार्रवाई को लेकर जेलेंस्की ने मेलोनी से मांगी माफी, बिना बताए चलाया था सैन्य operation

खबर सार :-

मॉस्को, लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह पर यूक्रेन की ओर से सैनिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। यद्यपि, यूक्रेन की ओर से की गई इस कार्रवाई पर जेलेंस्की ने माफी मांग ली है।
भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में बढ़ा तनाव, Ukraine के सैन्य कार्रवाई पर खफा इटली की प्रधानमंत्री

खबर विस्तार : -

मॉस्को, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने यूक्रेन की घटना को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अफसोस जताते हुए माफी मांग ली। उन्होंने स्पष्टीकरण भी दिया है। इस मामले को लेकर इटली पर कुछ देशों ने सैन्य कार्रवाई के लिए कूटनीतिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन ने लीबिया में सैन्य कार्रवाई से पहले इटली को कोई सूचना नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें : मतदेय स्थलों पर 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, सूची में नाम न होने पर भरे फार्म छह

कार्रवाई के कारण तनाव की  स्थिति बन गई

कूटनीतिक स्तर पर भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोप में चिंता की स्थिति बनी हुई है। इस मामले पर अब सरकार को भी जवाब देना मुश्किल पड़ रहा है। जेलेंस्की के प्रति अब सरकार का जवाब नरम है। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि यह चूक हुई है। इसमें सहयोगी देशों के साथ अभियान चलाया जा सकता था। सहमति बनाए बिना की गई कार्रवाई के कारण तनाव की  स्थिति बन गई है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोपों का खंडन किया है।

उन्होंने बेनगाजी में यूक्रेन मामले पर स्थिति स्पष्ट की है। कहा कि सरकार की ओर से कोई भी तथ्य छुपाए नहीं जा रहे हैं। इटली की चिंता है कि बिना सहयोगी देशों को जानकारी दिए इस तरह के सैन्य अभियान चलाने से क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है। वहीं, लीबिया ने अपनी संप्रभुता की बात चला रखी है।  उन्होंने लिखा, “जेलेंस्की की माफी ने स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।” वहीं, इतालवी अखबार फोग्लियो ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि जेलेंस्की ने मेलोनी से इसलिए माफी मांगी।

जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत होने की जानकारी दी

 यूक्रेन ने स्वीकार किया है कि लीबिया में किए गए सैन्य ऑपरेशन के बारे में रोम को पहले से जानकारी दे देना चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं करने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। घटना के बाद की स्थिति को इतालवी प्रधानमंत्री कार्यालय चिगी पैलेस नेवी स्पष्ट किया है। शुक्रवार को जियोर्जिया मेलोनी और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत होने की जानकारी दी। दरअसल, यह मामला ही सैनिक कार्रवाई से जुड़ा है, इसलिए किसी भी देश को लेकर चिंता तो उत्पन्न होगी ही।

मेलोनी ने बेनगाजी बंदरगाह पर यूक्रेनी बलों की कार्रवाई को लेकर गंभीर चिंता जताई। जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि यह सैन्य ऑपरेशन था। इसमें सहयोगी दलों को बताया भी नहीं गया। उन्होंने मेलोनी को भरोसा दिलाया कि वह इटली की चिंताओं को समझते हैं। इस हमले में नेशनल आर्मी के दो जवानों की मौत हुई है। इतालवी सरकार बेनगाजी बंदरगाह का मामला पुरजोर तरीके से उठा रही है। इससे रूस-यूक्रेन संघर्ष के भूमध्य सागर तक फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। इधर यूक्रेन के इस प्रयास पर एक नया विवाद उत्पन्न हो गया, क्योंकि इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने हमले को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ करने का दावा किया था।

लीबिया के बंदरगाह पर ड्रोन से हमले किए गए

शुक्रवार को एंटोनियो तजानी ने जेलेंस्की के दावे को याद दिलाया। इसमें जेलेंस्की ने कहा था कि लीबिया में किया गया हमला अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ समन्वय करके किया गया था। इटली के उपप्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री माटेओ साल्विनी ने भी इस मामले पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि लीबिया के बंदरगाह पर ड्रोन से हमले किए गए हैं। इससे समुद्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। यह चिंता का विषय है। ऐसा प्रतीत होता है कि कभी भी कोई भी कहीं भी गोलाबारी करके अपना साम्राज्य स्थापित कर सकता है।

भूमध्य सागर में नौवहन की समुद्री सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। यूक्रेन द्वारा करवाई के बाद लीबिया ने भी आक्रोश जारी है। लीबियाई राष्ट्रपति परिषद के सदस्य मोसा अल-कोनी ने बेनगाजी बंदरगाह पर हुए हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद लीबिया के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन पर नाराजगी उतारी थी। बेनगाजी बंदरगाह पर कथित यूक्रेनी हमले और उसके बाद सामने आए कूटनीतिक विवाद ने भूमध्यसागरीय क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी ने 1594 अभ्यर्थियों को वितरित किया नियुक्ति पत्र, यूपी का युवा लीड कर रहा

अन्य प्रमुख खबरें