इंडोनेशिया में 243 यात्रियों को लेकर निकला वर्गो ट्रांसपोर्ट-8 जहाज जावा सागर में लापता

खबर सार :-

243 यात्रियों को लेकर निकला इंडोनेशिया का वर्गो ट्रांसपोर्ट-8 जहाज जावा सागर में कहीं खो गया। इसका संपर्क अचानक टूटा। बताया जाता है कि जहाज को एक बार खराब मौसम का भी सामना करना पड़ा था।
243 यात्रियों का जहाज इंडोनेशिया के जावा सागर में खोया

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली:  इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार को वर्गो ट्रांसपोर्ट-8 नामक एक जहाज लापता होने की खबर है। इस जहाज में 243 लोगों के होने की जानकारी दी गई है। सभी को लेकर यह जहाज शनिवार सुबह सुराबाया से रवाना हुआ था। जहाज का कंट्रोल व्यवस्था से यात्रा के दौरान अचानक संपर्क टूट गया। इसके बाद चिंताजनक हालत में इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी (बसारनास) जहाज का पता लगाने में जुट गई है। इसका पता लगाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) टीम भेजी गई है। कई और भी टीमें लगाई गई हैं। 

यह भी पढे़ं :बांग्लादेशः चिन्मय कृष्ण दास की मां ने त्यागे प्राण, पैरोल न मिलने से रहती थी परेशान

जहाज में यात्रियों के अलावा चालक दल भी 

जहाज के संपर्क टूटने की जानकारी इंडोनेशिया की सरकारी और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी अंतरा की एक रिपोर्ट से हुई है। इसके अनुसार, वर्गो ट्रांसपोर्ट-8 जहाज सुराबाया से बांजारमासिन जा रहा था। इस जहाज के यात्रा के दौरान जावा सागर में संपर्क अचानक टूट गया। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जहाज के लापता होने पर इसमें बैठे करीब 243 लोगों के परिजन बेहाल हैं। 

जहाज की खोज में मदद कर रहीं एजेंसियां

उधर बचाव दल के लिए भी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा अभियान बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जहाज का पता लगाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। जहाज का पता लगाने के लिए बांजारमासिन एसएआर कार्यालय अन्य सभी संबंधित एजेंसियों और संस्थाओं के साथ भी समन्वय कर रहा है। इसके खोज अभियान को तेज करने में कई जगह पर सहयोग की जरूरत है।

जहाज के सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी को निभाने के लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रविवार सुबह बांजारमासिन, दक्षिण कालिमंतान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि जहाज का संपर्क लगभग सुबह 02ः00 डब्ल्यूआईटीए बजे टूट गया। इसी दौरान प्रेस के सवालों पर बताया गया कि यात्रा के दौरान मौसम खराब था। 

अचानक खराब मौसम भी आया था

कुछ पल जहाज को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था। बांजारमासिन क्लास-ए सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख और एसएआर मिशन कोऑर्डिनेटर आई पुतु सुदायाना ने मीडिया को उनके सवालों का उत्तर दिया है। यदि जहाज का सामना देर तक खराब मौसम से करना पड़ा? इसका जवाब अभी तक नहीं निकल सका है। उधर, अंतरा की रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि जहाज की आखिरी लोकेशन बांजारमासिन के बसिरिह एसएआर जेट्टी से लगभग 80 समुद्री मील दूर मिली थी।

शनिवार को सुराबाया से 10ः13 जीएमटी पर रवाना हुआ जहाज क्या वास्तव में मौसम और तकनीकी का सामना किया है? यह सवाल वास्तव में घबराहट पैदा करने वाला है। बांजारमासिन क्लास-ए सर्च एंड रेस्क्यू कार्यालय को जहाज के संपर्क टूटने की सूचना सुबह 04ः10 डब्ल्यूआईटीए बजे मिली। यानी रवानगी और संपर्क टूटने के बीच काफी समय का फासला है।

आखिरी लोकेशन पर भेजी गई है टीम

जहान से जुड़ी जानकारी पीटी वर्गो के जनरल मैनेजर योएल रिही के जरिए मिल सकी है। इस मामले में फिलहाल कहा जा रहा है कि वर्गो ट्रांसपोर्ट-8 जहाज के संपर्क टूटने की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को उसकी आखिरी लोकेशन वाली जगह पर वास्तविकता पता लगाने के लिए भेजा गया है। जानकारी जुटाने के लिए अभियान में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों और संसाधनों को लगाया गया हैं। मामला बेहद गंभीर मानते हुए बचाव दलों को इसमें लगा दिया गया है। इस जहाज में यात्रियों की संख्या भी काफी है। उनके अलावा चालक दल के सदस्य भी हैं। 

यह भी पढे़ं : चीन बढ़ा रहा दोस्ती का हाथ, ब्रिक्स सम्मेलन पर दुनिया की निगाह

अन्य प्रमुख खबरें