रूस के औद्योगिक शहर पर यूक्रेन का प्रभावशाली हमला, अब तक 13 लोगों के मरने की पुष्टि
खबर सार :-
यूक्रेन ने आज रूस के एक शहर पर जबरदस्त हमला किया है । यह हमला उस स्थान पर हुआ जहां रूस के तेल भंडारण हैं । रूस को बड़ा नुकसान करने के लिए यूक्रेन की चाल मानी जा रही है । इस हमले में करीब 13 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है जबकि 40 लोग घायल हैं।
खबर विस्तार : -
मास्को: यूक्रेन ने रूस के एक औद्योगिक शहर पर जबरदस्त हमला किया है। यह हमला इतना प्रभावशाली रहा, जिसमें रूस के 13 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। करीब 40 लोग हमले में घायल हुए हैं। बताया जाता है कि यूक्रेन ने ड्रोन हमले से रूस की एक इंडस्ट्रियल शहर पर यह हमला किया है। न्यूज एजेंसी ताश के अनुसार उप विदेश मंत्री ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले से ही यह संकेत दे चुके हैं कि जब तक यूक्रेन मूल समस्याओं को नष्ट नहीं कर देता, तब तक युद्ध विराम नहीं किया जाएगा।
आथिक रूप से कमजोर करने की है चाल
ग्लुजिन ने कहा नागरिक ऊर्जा ढांचे पर जो हमले किए गए हैं, वह यह बताने के लिए काफी है कि जेलेंस्की क्या चाहते हैं। अगस्त में यूक्रेनी बलों ने ड्रोन का इस्तेमाल करके कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टयम सीपीसी के संचालन से जुड़ी सुविधाओं पर दिखावटी आतंकवादी हमले किए। रूस में जो हमले किए गए हैं, वह उनकी समझी चाल के तहत हुए हैं। क्योंकि यह रूस के औद्योगिक क्षेत्र में आता है और बहुत बड़ी शक्ति के रूप में जाना जाता हैै। यूक्रेन के साथ संघर्ष स्थाई रूप से रोकने की कोशिश चल रही थी, लेकिन अब यह प्रयास पूरी तरह से खारिज माने जाएं।
यह भी पढ़ें : https://indiapublickhabar.com/world/south-korea-extreme-heat-greater-seoul-warning-21-deaths/16328
रूस पर तेल सप्लाई का है दबाव
रूस के उप विदेश मंत्री मिखइल ग्लुजिन ने कहा है कि संकट का समाधान ऐसे संभव नहीं है, जब तक इसके मूल कारणों तक न जाया जाए। शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन की सबसे बड़ी दवा गोदाम पर हमला करके नुकसान किया था। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था। हाल के महीने में यूक्रेन ने सैन्य और आम लोगों को फ्यूल सप्लाई में रुकावट डालने की तमाम कोशिशें की हंै। साथ ही रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाकर उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश भी की है।
मरने वालों में एक बच्चा भी
रूस एक बड़ा तेल उत्पादक देश है और इसीलिए यूक्रेन ने उस स्थान पर हमले किए हैं, जहां पर तेल का भंडारण है। रूस के तेल सप्लाई पर दबाव बना हुआ हैै। रूस पर आज जो हमला किया गया है, उसमें एक बच्चे के भी करने की जानकारी मिली है। यह ताजा हमला रूस के अंदर यूक्रेन की एयर स्ट्राइक अभियान में तेजी लाए जाने का संकेत माना जा रहा है। रूस के जिन लोगों ने घटना की जांच की है, उनके अनुसार निजनेकाम्स्क शहर में इंडस्ट्रियल जगह पर हमला किया है। यह स्थान एडवांस्ड तेल रिफाइनरी में से माना जाता है, जिस स्थान पर हमला हुआ है, मास्को से करीब 600 मील पूर्व में स्थित है। स्थानीय मेयर ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इंडस्ट्रियल शहर पर यूक्रेन ने ड्रोन हमले में 13 लोगों को मार दिया। इसमें करीब 40 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : यूक्रेन ने रूस की दो रिफाइनरियों को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- रूस अपनाए शांति का रास्ता
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24
-
व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात
2026-09-24
-
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
2026-09-23
-
Sri Lanka : ईस्टर बम धमाकों में 15 दोषियों को 200 से 260 साल तक की सजा
2026-09-23
-
tarang shakti - 2026 : भारत आएंगे अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान, फ्रांस के राफेल भी आएंगे नजर
2026-09-22
-
दक्षिण कोरिया, यूएस-जापान ने दोहराई परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता
2026-09-22
-
california में जंगल की आग बुझाने में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, two pilots की मौत
2026-09-22
-
Pakistan मेें सत्ता के लिए संग्राम, Islamabad अभेद्य दुर्ग में बदला
2026-09-22
-
उत्तर कोरिया ने एमएसएमटी की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया अवैध
2026-09-21
-
दो सरकारें कर रहीं गंगा की चिंता, जल के बटवारे पर बढ़ी रार
2026-09-21
-
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण
2026-09-21
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21
-
हिमालयी क्षेत्र में झीलों की स्थिति पर नेपाल-चीन करेंगे तकनीकी स्टडी
2026-09-21
-
बांग्लादेश में सिलेंडर फटने से लगी fire, 6 की मौत, 25 injured
2026-09-21
-
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल में बना नया विभाग
2026-09-20