Russia Ukraine War: रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन से यूक्रेन में मचाई तबाही, कीव समेत कई शहरों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचों को बनाया निशाना
खबर सार :-
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया है। रूस यूक्रेन पर दस बैलेस्टिक मिसाइलें और 135 ड्रोन दागकर तबाही मचाई है। रूस से यूक्रेन के कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढ़ांचे को निशाना बनाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, इस हमले में कई लोग घायल हुए और रिहायशी इमारतों, बिजली और रेलवे सुविधाओं को भारी नुकसान हुआ है।
खबर विस्तार : -
Russia Ukraine War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन में तबाही मचायी है। रूस ने यूक्रेन पर एक के बाद एक दस मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। इससे यूक्रेन में तबाही मच गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, सोमवार रात रूस ने 135 ड्रोन और मिसाइलों से कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इस हमले में कई लोग घायल हुए और रिहायशी इमारतों समेत बिजली और रेलवे सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।
दस बैलिस्टिक मिसाइलों, 135 ड्रोन से किया हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''सोमवार रात रूस ने हमारे शहरों और बस्तियों पर 135 ड्रोन और अलग-अलग तरह की दस मिसाइलों से हमला किया। इनमें ज्यादातर बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। खार्कीव क्षेत्र में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हुए। आम रिहायशी इमारतों, एक पेट्रोल पंप और रेलवे के ढांचे को नुकसान पहुंचा। जेलेंस्की ने बताया कि चेर्निहिव क्षेत्र में भी तीन लोग घायल हुए। रूस के हमले में एक रिहायशी इमारत और बिजली सप्लाई से जुड़ी सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे हजारों घरों की बिजली चली गई। मरम्मत करने वाली टीमें बिजली जल्द से जल्द बहाल करने में लगी हुई हैं। जापोरिज्जिया में भी एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा।
रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। राजधानी में 16 जगहों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एक सामान्य स्कूल और एक कारोबारी प्रतिष्ठान भी शामिल है। इसके अलावा, द्नीप्रो, दोनेत्स्क, झितोमिर और ओडेसा क्षेत्रों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि रूस पर और ज्यादा दबाव डालना जरूरी है। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। यूरोपीय संघ का 21वां प्रतिबंध पैकेज इसी हफ्ते मंजूर होना चाहिए। प्रतिबंधों पर फैसला लेने में हर दिन की देरी रूस को उसकी तैयारी के लिए और समय देती है।
यूरोप की एंटी-बैलिस्टिक सुरक्षा क्षमता को बना सकते हैं मजबूत
जेलेंस्की ने कहा कि हर वह चीज जिसे रूस इस युद्ध को लंबा खींचने और लोगों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल करता है, उसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि यूरोप की एंटी-बैलिस्टिक सुरक्षा क्षमता को लेकर हमारे साझेदारों के साथ हुए समझौते हमारे लोगों की सुरक्षा को सच में मजबूत बना सकते हैं। हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा। जेलेंस्की ने कहा कि हर कंपनी और हर देश को जीवन की रक्षा करने वाला सच्चा साथी बनना चाहिए। हमारी साझा क्षमता इतनी मजबूत है कि हम मिलकर यूक्रेन और पूरे यूरोप के लिए भरोसेमंद सुरक्षा तैयार कर सकते हैं। हमारी मदद करने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04